देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर

इस वर्ष की शुरुआत में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने कहा था कि UPI के यूजर्स की संख्या दोगुनी से अधिक बढ़ सकती है। UPI का मौजूदा बेस 40 करोड़ यूजर्स से अधिक का है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 जुलाई 2026 23:51 IST
ख़ास बातें
  • इस फीचर से रिमोट और लो नेटवर्क वाले क्षेत्रों में पेमेंट करना आसान होगा
  • यह फीचर UPI Lite वॉलेट के जरिए कार्य कर सकता है
  • देश में UPI का मौजूदा बेस 40 करोड़ यूजर्स से अधिक का है

UPI का मौजूदा बेस 40 करोड़ यूजर्स से अधिक का है

भारत में पिछले कुछ वर्षों में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) का दायरा तेजी से बढ़ा है। UPI के लिए जल्द ही बिना एक्टिव़ इंटरनेट कनेक्शन के ट्रांजैक्शंस का फीचर शुरू हो सकता है। इस फीचर से दूरदराज और लो नेटवर्क वाले क्षेत्रों में डिजिटल तरीके से पेमेंट्स करने में आसानी होगी। UPI की ऑफलाइन पेमेंट्स के लिए मर्चेंट प्वाइंट-ऑफ-सेल (PoS) फर्मों को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) से सर्टिफिकेशन की जरूरत होगी। 

एक मीडिया रिपोर्ट में इस बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कस्टमर्स के स्मार्टफोन या मर्चेंट के PoS टर्मिनल पर इंटरनेट कनेक्शन के बिना पेमेंट्स की सुविधा जल्द शुरू होगी। NPCI इसके लिए कम्पैटिबल PoS टर्मिनल्स को सर्टिफाइ करना शुरू करेगी। UPI ट्रांजैक्शंस के लिए ऑफलाइन फीचर NFC टेक्नोलॉजी पर बेस्ड होगा। इससे यूजर्स अपने NFC-एनेबल्ड स्मार्टफोन को इस फीचर के लिए सपोर्ट वाले टर्मिनल्स पर टैप कर ऑफलाइन UPI पेमेंट्स कर सकेंगे। ऑफलाइन पेमेंट्स शुरुआत में 2,000 रुपये प्रति पेमेंट तक सीमित हो सकती हैं। यह फीचर दूरदराज के क्षेत्रों और विमान की उड़ानों में पेमेंट्स के लिए मददगार हो सकता है। 

Advertisement

UPI का ऑफलाइन फीचर ऑन-डिवाइस UPI Lite वॉलेट के जरिए कार्य कर सकता है। इसके लिए यूजर्स को पहले इंटरनेट से कनेक्टेड वॉलेट में रकम को जमा करना पड़ सकता है। इसके बाद बिना इंटरनेट कनेक्शन या UPI PIN के सपोर्टेड ऑफलाइन PoS टर्मिनल्स पर पेमेंट्स की जा सकेंगी। इन ट्रांजैक्शंस के लिए UPI Lite बैलेंस का इस्तेमाल किया जाएगा। 

NPCI से सर्टिफिकेशन लेने के बाद मर्चेंट PoS फर्में इस फंक्शन के लिए एप्लिकेशंस और सर्विसेज बना सकेंगी। इस वर्ष की शुरुआत में  रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने कहा था कि UPI के यूजर्स की संख्या दोगुनी से अधिक बढ़ सकती है। UPI का मौजूदा बेस 40 करोड़ यूजर्स से अधिक का है। RBI ने बताया था कि UPI के लिए लिए एक अरब यूजर्स का टारगेट है। UPI को ऑपरेट करने वाली NPCI के प्रमोटर्स में RBI शामिल है। देश में कुल डिजिटल ट्रांजैक्शंस में UPI की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक की है। दुनिया में भारत डिजिटल तरीके से सबसे तेज पेमेंट्स करने वाला देश बन चुका है। विदेश में भी कुछ देशों में इस पेमेंट सर्विस को लॉन्च किया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.