QR कोड स्कैन करके निकलेगा पैसा, लॉन्च हुआ भारत का पहला UPI ATM

इस ATM में यूजर्स कार्ड के बिना UPI से पैसा निकाल सकते हैं। ATM यूजर को एक QR कोड दिखाएगा और यूजर को इस QR कोड को अपने फोन से स्कैन करना होगा और पैसा अकाउंट से कट जाएगा और ATM से कैश निकल जाएगा।

QR कोड स्कैन करके निकलेगा पैसा, लॉन्च हुआ भारत का पहला UPI ATM
ख़ास बातें
  • इस ATM में यूजर्स कार्ड के बिना UPI से पैसा निकाल सकते हैं
  • ATM यूजर को एक QR कोड दिखाएगा
  • इस QR कोड को अपने फोन से स्कैन करना होगा और पैसा अकाउंट से कट जाएगा
विज्ञापन
ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2023 में जापनी कंपनी Hitachi की सब्सिडियरी Hitachi Payment Services ने एक ऐसा ATM पेश किया, जो UPI के जरिए पैसे निकालने की सुविधा देता है। इस एटीएम में पैसे निकालने के लिए ATM कार्ज की जरूरत ही नहीं है। इसके बजाय आपको अपने स्मार्टफोन की जरूरत होगी। ATM आपको QR कोड दिखाएगा और आप इसे स्कैन कर कैश निकाल सकते हैं।

अपने UPI सिस्टम के लिए भारत दुनिया भर में जाना जाता है। डिजिटल पेमेंट की इस सुविधा से जर्मनी तक प्रभावित हुआ है और यही कारण है कि जर्मनी इस सुविधा को अब अपने देश में लागू करने की तैयारी में है। UPI को देशभर में बड़ी संख्या में इस्तेमाल किया जा रहा है और यही कारण है कि अब हिताची ने लोगों की सहूलियत के लिए UPI ATM बना दिया है। इस ATM को मंगलवार को पेश किया गया था। यह कार्डलेस कैश विड्रॉअल की सुविधा देता है। इसे 'भारत का पहला यूपीआई एटीएम' बताया गया है।

इस ATM में यूजर्स कार्ड के बिना UPI से पैसा निकाल सकते हैं। ATM यूजर को एक QR कोड दिखाएगा और यूजर को इस QR कोड को अपने फोन से स्कैन करना होगा और पैसा अकाउंट से कट जाएगा और ATM से कैश निकल जाएगा।

गुरुवार को, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने X पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें फिनटेक के दिग्गज रविसुतंजनी को यूपीआई का उपयोग करके एटीएम से कैश निकालने का तरीका बताते दिखाया गया है। अपने इस वीडियो में, रविसुतंजनी सबसे पहले स्क्रीन पर दिखाई दे रहे यूपीआई कार्डलेस कैश ऑप्शन पर क्लिक करते हैं और अपनी इच्छा अनुसार, विड्रॉअल राशि दर्ज करते हैं।
 

इसके बाद ATM स्क्रीन पर एक QR कोड दिखाई देता है। फिर वह BHIM ऐप का उपयोग करके QR कोड को स्कैन करते हैं और अपना UPI पिन दर्ज करते हैं। कुछ ही सेकंड में ATM कैश निकाल देता है।

वीडियो शेयर करते हुए मंत्री जी ने लिखा, ''UPI ATM: फिनटेक का भविष्य यहां है!"

इस अनोखे एटीएम को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने Hitachi के साथ मिलकर विकसित किया है और इसे NCT कॉरपोरेशन द्वारा संचालित किया जाएगा।

नया UPI एटीएम वर्तमान में BHIM UPI ऐप को सपोर्ट करता है, लेकिन यह जल्द ही Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे अन्य ऐप पर भी लाइव होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: UPI ATM, UPI ATM launched, Hitachi
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »