150 km तक रेंज वाली Ultraviolette F77 भारत में इस दिन रही है दस्तक, 147 kmph है टॉप स्पीड

Ultraviolette F77 को 24 नवंबर को लॉन्च किया जाना है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को चरणबद्ध तरीके से पहले बेंगलुरु और फिर अन्य शहरों में लॉन्च किया जाएगा।

150 km तक रेंज वाली Ultraviolette F77 भारत में इस दिन रही है दस्तक, 147 kmph है टॉप स्पीड

Ultraviolette F77 को 24 नवंबर को लॉन्च किया जाना है।

ख़ास बातें
  • Ultraviolette F77 को 24 नवंबर को लॉन्च किया जाना है
  • मोटरसाइकिल 2.9 सेकंड में 0-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है
  • इसकी राइडिंग रेंज 130 km से 150 km के बीच अलग-अलग होगी
विज्ञापन
Ultraviolette F77 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भारत में 24 नवंबर को लॉन्च होने वाली है। कंपनी ने इस बात की जानकारी खुद ही है। इस इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्सबाइक को करीब पांच वर्षों से डेवलप किया जा रहा था। कोविड महामारी के चलते इसके प्रोडक्शन में भी काफी देरी हुई, लेकिन अब, कंपनी ने घोषणा कर दी है कि इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को अगले महीने के आखिर में लॉन्च किया जाएगा। Ultraviolette F77 सिंगल चार्ज में 130-150 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है।

Ultraviolette F77 को 24 नवंबर को लॉन्च किया जाना है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को चरणबद्ध तरीके से पहले बेंगलुरु और फिर अन्य शहरों में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी आने वाले समय में इसेअमेरिका और यूरोप में लॉन्च करने की प्लानिंग भी कर रही है। फिलहाल इसकी कीमत को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इसके कुछ खासियतों की डिटेल्स कंपनी द्वारा पहले ही सबसे सामने रख दी गई थी।

जैसा कि हमने बताया, इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को 5 साल से अधिक समय से डेवलप किया जा रहा है। Ultraviolette F77 को तीन वेरिएंट में पेश किया जाएगा। इसके लिए तीन बैटरी पैक का उपयोग होगा। इसकी राइडिंग रेंज 130 km से 150 km के बीच अलग-अलग होगी। स्टैंडर्ड चार्जर से या फास्ट चार्जर का उपयोग करके बैटरी पैक को क्रमश: 1.5 घंटे से 5 घंटे में चार्ज किया जा सकता है। 

इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 33.5 hp की मैक्सिमम पावर और 90 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसकी टॉप स्पीड 147 किमी प्रति घंटा है। भारत में लॉन्च होने वाली यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल 2.9 सेकंड में 0-60 किमी प्रति घंटे और 7.5 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसमें मौजूद TFT LCD डिस्प्ले कई जरूरी जानकारियां दिकाएगा। इसके डिस्प्ले का थीम भी बदला जा सकेगा। इलेक्ट्रिक बाइक कई बेस्ट इन क्लास और एडवांस फीचर्स से लैस आ सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  4. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  6. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  7. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  8. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  10. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »