यूक्रेन की वेबसाइट्स को लगातार निशाना बना रहे रशियन हैकर्स

हैकर्स ने प्रेसिडेंट, पार्लियामेंट, कैबिनेट, डिफेंस मिनिस्ट्री और इंटरनल मिनिस्ट्री सहित कई महत्वपूर्ण वेबसाइट्स को निशाना बनाया है

विज्ञापन
अपडेटेड: 7 मार्च 2022 14:58 IST
ख़ास बातें
  • रूस के सैन्य हमलों से यूक्रेन को भारी नुकसान हुआ है
  • सायबर हमलों में यूक्रेन की सरकारी वेबसाइट्स को निशाना बनाया जा रहा है
  • यूक्रेन ने अपने हैकर्स से सायबर हमलों से निपटने में मदद मांगी है

रूस सायबर हमलों में शामिल होने से इनकार करता रहा है

रूस ने यूक्रेन पर दबाव बढ़ाने के लिए सैन्य के साथ ही सायबर हमले भी तेज कर दिए हैं। यूक्रेन पर पिछले महीने के अंत में हमले के बाद से सैन्य हमले के बाद से रूस के हैकर्स यूक्रेन की महत्वपूर्ण वेबसाइट्स को ब्लॉक करने की कोशिशें कर रहे हैं। रूस के सैन्य हमलों से यूक्रेन को भारी नुकसान हुआ है और उसके लाखों नागरिक देश छोड़कर चले गए हैं।

यूक्रेन की स्टेट सर्विस ऑफ स्पेशल कम्युनिकेशंस एंड इनफॉर्मेशन प्रोटेक्शन ने ट्विटर पर एक पोस्ट में बताया कि रशियन हैकर्स लगातार यूक्रेन के इनफॉर्मेशन के जरियों पर हमले कर रहे हैं। इन हैकर्स ने प्रेसिडेंट, पार्लियामेंट, कैबिनेट, डिफेंस मिनिस्ट्री और इंटरनल मिनिस्ट्री सहित कई महत्वपूर्ण वेबसाइट्स को निशाना बनाया है। इसके लिए डिस्ट्रीब्यूटेड डिनायल ऑफ सर्विस (DDoS) हमलों का इस्तेमाल किया गया है। इनमें वेबसाइट को ऑफलाइन करने के लिए उसके ट्रैफिक को अन्य सर्वर्स पर भेजा जाता है। यूक्रेन की सायबर निगरानी एजेंसी ने कहा कि अभी तक वेबसाइट्स ने इन हमलों का मजबूती से सामना किया है। 
Advertisement

रूस की फॉरेन मिनिस्ट्री से इस बारे में टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं हो सका। इससे पहले रूस सायबर हमलों में शामिल होने से इनकार करता रहा है। रूस पर अमेरिका में चुनावों को भी सायबर हमलों के जरिए प्रभावित करने का आरोप लगा था। रूस की वेबसाइट्स को भी DDoS हमलों से नुकसान हुआ है। यूक्रेन ने अपने हैकर्स से महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा में मदद करने और रूस की सेना के खिलाफ सायबर जासूसी अभियान चलाने में मदद करने को कहा है। रूस के नेशनल कोऑर्डिनेटिंग सेंटर फॉर कंप्यूटर इंसिडेंट्स ने पिछले सप्ताह कहा था कि रूस के इनफॉर्मेशन सोर्सेज पर बड़े सायबर हमले किए गए हैं। 

सायबर हमलों में यूक्रेन के सबसे बड़े वित्तीय संस्थानों में से Oschadbank स्‍टेट सेविंग बैंक और और Privat बैंक को भी निशाना बनाया गया था। हालांकि, ये हमले बड़े स्‍तर के नहीं थे। इस वजह से ज्‍यादा परेशानी नहीं आई। दोनों बैंकों की वेबसाइट अब पहले की तरह काम कर रही हैं। यूक्रेन को सायबर खतरों से निपटने में मदद के लिए यूरोपियन यूनियन (EU) के छह देशों ने सायबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स की टीम भी भेजी है। यूक्रेन की ओर से किए गए निवेदन के जवाब में लिथुआनिया, नीदरलैंड्स, पोलैंड, एस्टोनिया, रोमानिया और क्रोएशिया ने यह टीम भेजी है। 
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Cyber, Russia, DDoS Attack, Government, Websites, Ukraine, Defense, Security
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  7. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  3. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  4. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  5. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  6. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  7. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  8. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  10. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.