• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • यूक्रेन को सायबर खतरों से निपटने में मदद के लिए एक्सपर्ट्स की टीम भेजेगा EU

यूक्रेन को सायबर खतरों से निपटने में मदद के लिए एक्सपर्ट्स की टीम भेजेगा EU

यूक्रेन की ओर से इस सप्ताह की शुरुआत में किए गए निवेदन के जवाब में लिथुआनिया, नीदरलैंड्स, पोलैंड, एस्टोनिया, रोमानिया और क्रोएशिया की ओर से यह टीम भेजी जाएगी

यूक्रेन को सायबर खतरों से निपटने में मदद के लिए एक्सपर्ट्स की टीम भेजेगा EU

इस टीम को अन्य EU देशों की मदद के लिए बनाया गया था

ख़ास बातें
  • रूस ने DDoS हमलों में शामिल होने से इनकार किया है
  • यूक्रेन पर रूस की ओर से अन्य तरीकों से भी दबाव डाला जा रहा है
  • यूक्रेन पर रूस की सेना के हमले का खतरा भी बरकरार है
विज्ञापन
रूस के पूर्वी यूक्रेन के दो क्षेत्रों को औपचारिक तौर पर मान्यता देने के बाद यूक्रेन को सायबर खतरों से निपटने में मदद के लिए यूरोपियन यूनियन (EU) के छह देश सायबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स की एक टीम भेज रहे हैं। यूक्रेन की ओर से इस सप्ताह की शुरुआत में किए गए निवेदन के जवाब में लिथुआनिया, नीदरलैंड्स, पोलैंड, एस्टोनिया, रोमानिया और क्रोएशिया की ओर से यह टीम भेजी जाएगी। इस टीम को अन्य EU देशों की मदद के लिए बनाया गया था।

लिथुआनिया के उप विदेश मंत्री  Margiris Abukevicius ने कहा, "यूक्रेन को विशेष घटनाओं से निपटने या सिक्योरिटी में कमजोरी को दूर करने के लिए अपने इंफ्रास्ट्रक्चर का परीक्षण करने की जरूरत हो सकती है।" ब्रिटेन के रक्षा मंत्री Ben Wallace ने इससे पहले बताया था कि ब्रिटेन के सायबर एक्सपर्ट्स रूस से खतरे से निपटने में मदद के लिए यूक्रेन के साथ काम कर रहे हैं। 

यूक्रेन की बैंकिंग और सरकारी वेबसाइट्स को ब्लॉक करने वाले डिस्ट्रीब्यूटेड डिनायल ऑफ सर्विस (DDoS) हमलों के पीछे रूस के मिलिट्री हैकर्स थे। यह जानकारी अमेरिका और ब्रिटेन ने पिछले सप्ताह दी थी। हालांकि, रूस ने DDoS हमलों में शामिल होने से इनकार किया है। यूक्रेन पर रूस की ओर से अन्य तरीकों से भी दबाव डाला जा रहा है। यूक्रेन पर रूस की सेना के हमले का खतरा भी बरकरार है। इस वजह से बहुत से देशों ने अपने नागरिकों को यूक्रेन से निकलने की सलाह दी है। 

सायबर हमलों में यूक्रेन के सबसे बड़े वित्तीय संस्थानों में से Oschadbank स्‍टेट सेविंग बैंक और और Privat बैंक को निशाना बनाया गया था। हालांकि, ये हमले बड़े स्‍तर के नहीं थे। इस वजह से ज्‍यादा परेशानी नहीं आई। एक न्‍यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन की कई वेबसाइट्स पर हमला किया गया था, जिस वजह वे ब्लॉक हो गई थी। ऐसे सायबर हमलों में बड़ी संख्‍या में जंक डेटा पैकेट्स भेजे जाने से वेबसाइटें पहुंच से बाहर हो जाती हैं। दोनों बैंकों की वेबसाइटें अब पहले की तरह काम कर रही  पिछले महीने भी  यूक्रेन पर सायबर हमला हुआ था। इसके बाद नाटो देशों ने यूक्रेन के साथ सायबर वेलफेयर कोऑपरेशन डील कर हमलावरों को जवाब दिया था। यूरोप‍ियन यूनियन ने भी कहा था कि वह यूक्रेन की मदद के लिए अपने संसाधन जुटा रहा है। 




(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: cyber secuity, Ukrain, danger, Russia, Experts, Defence, EU
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  2. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  4. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  7. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »