WhatsApp के जरिए बुक कराई जा सकेगी Uber की राइड, ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं

इसे अभी परीक्षण के आधार पर लखनऊ में शुरू किया गया है और इसके बाद यह सुविधा देश के अन्य शहरों में उपलब्ध कराई जाएगी

WhatsApp के जरिए बुक कराई जा सकेगी Uber की राइड, ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं

Uber की WhatsApp के साथ दुनिया भर में इस तरह की यह पहली पार्टनरशिप है

ख़ास बातें
  • बुकिंग कराने पर ड्राइवर के बारे में और कैब के नंबर की जानकारी दी जाएगी
  • यह सर्विस Uber पर केवल एक फोन नंबर से रजिस्टर्ड यूजर्स को मिलेगी
  • Uber ऐप को डाउनलोड या उसका इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होगी
विज्ञापन
कैब सर्विसेज कंपनी Uber और WhatsApp ने पार्टनरशिप करने की घोषणा की है। इससे देश में Uber की राइड बुक WhatsApp के जरिए बुक कराई जा सकेगी। राइड बुक कराने के लिए Uber ऐप को डाउनलोड या उसका इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होगी। Uber की  WhatsApp के साथ दुनिया भर में इस तरह की यह पहली पार्टनरशिप है। इसमें यूजर के रजिस्ट्रेशन से लेकर राइड बुक कराने तक WhatsApp चैट इंटरफेस के अंदर किया जाएगा।

इसे अभी परीक्षण के आधार पर लखनऊ में शुरू किया गया है और इसके बाद यह सुविधा देश के अन्य शहरों में उपलब्ध कराई जाएगी। Uber की APAC के लिए सीनियर डायरेक्टर (बिजनेस डिवेलपमेंट), नंदिनी माहेश्वरी ने कहा, "हम भारतीयों के लिए Uber के साथ ट्रिप को जितना अधिक हो सके आसान बनाना चाहते हैं। इसके लिए हमें उनसे ऐसे प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ना होगा जिनका अधिक इस्तेमाल किया जाता है।"

WhatsApp यूजर्स तीन आसान तरीकों से Uber राइड बुक कर सकेंगे। उन्हें Uber के बिजनेस एकाउंट नंबर पर मैसेज करना होगा। इसके बाद एक QR कोड को स्कैन कर या एक Uber की वॉट्सऐप चैट को ओपन करने के लिए एक लिंक क्लिक करना होगा। चैट में यूजर्स से पिकअप और ड्रॉप ऑफ लोकेशंस पूछी जाएगी। यूजर्स को तुरंत किराए और कैब के पहुंचने के अनुमानित समय की जानकारी मिल जाएगी। इसमें यूजर्स को Uber ऐप के जरिए ट्रिप बुक कराने जैसे सेफ्टी फीचर्स और इंश्योरेंस की सुरक्षा मिलेगी।

बुकिंग कराने पर ड्राइवर के बारे में और कैब के नंबर की जानकारी भी दी जाएगी। ड्राइवर की लोकेशन को यूजर्स देख सकेंगे और उससे एक बिना पहचान वाले नंबर के इस्तेमाल से बात कर सकेंगे। हालांकि, Uber के प्लेटफॉर्म पर मौजूद ड्राइवर्स के लिए WhatsApp के जरिए बुक की जाने वाली राइड के साथ उनके एक्सपीरिएंस में कोई बदलाव नहीं होगा।

WhatsApp के भारत में हेड, अभिजीत बोस ने कहा, "WhatsApp पर यूजर्स के लिए Uber का एक्सपीरिएंस अच्छा होगा और इससे Uber को देश में यूजर्स की एक नई कैटेगरी मिल सकेगी।" WhatsApp के जरिए राइड बुक कराने का यह विकल्प अभी केवल अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध होगा। इसे जल्द ही अन्य भारतीय भाषाओं में भी दिया जाएगा। यह सर्विस Uber पर केवल एक फोन नंबर से रजिस्टर्ड नए और मौजूदा यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, Service, Uber, Booking, Partnership, Users, Facility
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  2. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  3. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  4. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  5. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  6. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  7. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  8. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  9. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  10. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »