Uber के भारत में ड्राइवर्स की संख्या 10 लाख से ज्यादा

इस वर्ष की पहली तिमाही में उबर का इंटरनेशनल रेवेन्यू 15 प्रतिशत बढ़कर लगभग 10.13 अरब डॉलर का रहा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 मई 2024 22:40 IST
ख़ास बातें
  • कैब सर्विसेज के सेगमेंट में उबर को ओला से कड़ी टक्कर मिलती है
  • उबर ने कॉस्ट में कमी लाने के उपाय भी किए हैं
  • कंपनी के लिए भारत बड़े मार्केट्स में शामिल है

पहली तिमाही Uber की कुल बुकिंग्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 26 प्रतिशत बढ़ी हैं

ऐप के जरिए कैब सर्विसेज देने वाली Uber के देश में ड्राइवर्स की संख्या 10 लाख से ज्यादा हो गई है। अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत तीसरा ऐसा देश है जिसमें कंपनी के ड्राइवर्स की संख्या ने 10 लाख को पार किया है। पहली तिमाही Uber की कुल बुकिंग्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 26 प्रतिशत बढ़ी हैं। 

एक मीडिया रिपोर्ट में उबर के चीफ एग्जिक्यूटिव, Dara Khosrowshahi के हवाले से बताया गया है कि कंपनी नए देशों में एक्सपैंशन कर रही है। इससे पहले फरवरी में Khosrowshahi ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि कंपनी के भारत में ड्राइवर्स की संख्या 10 लाख तक पहुंचेगी। उन्होंने बताया था, "बुकिंग और ट्रांजैक्शंस के लिहाज से भारत हमारे तेजी से बढ़ते मार्केट्स में शामिल है। आमतौर पर, बड़े मार्केट्स में ग्रोथ धीमी होती है लेकिन यह एक ऐसा बड़ा मार्केट है जो तेजी से ग्रोथ कर रहा है।" पहली तिमाही में उबर का इंटरनेशनल रेवेन्यू 15 प्रतिशत बढ़कर लगभग 10.13 अरब डॉलर का रहा। देश में ऐप के जरिए कैब सर्विसेज के सेगमेंट में उबर को ओला से कड़ी टक्कर मिलती है। 
Advertisement

कंपनी को आगामी तिमाहियों में वर्कफोर्स की संख्या में बदलाव नहीं होने की उम्मीद है। उबर ने कॉस्ट में कमी लाने के उपाय भी किए हैं। देश में उबर ने Tata Motors के साथ एनवायरमेंट फ्रेंडली ट्रांसपोर्टेशन से जुड़ी एक बड़ी डील की है। इसके तहत कंपनी को टाटा मोटर्स के 25,000 XPRES–T इलेक्ट्रिक व्हीकल की सप्लाई की जाएगी। इन इलेक्ट्रिक सेडान का इस्तेमाल कंपनी अपनी प्रीमियम कैटेगरी की सर्विस में करेगी। XPRES–T की बैटरी 26 kWh और 25.5 kWh की है। इसे 0-80 प्रतिशत तक क्रमशः 59 मिनट और 110 मिनट में फास्ट चार्जिंग के इस्तेमाल से चार्ज किया जा सकता है।

Uber के बेड़े में शामिल होने वाले इन EV का इस्तेमाल दिल्ली एनसीआर, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, अहमदाबाद और बेंगलुरु में किया जाएगा। XPRES–T का शुरुआती प्राइस 13.04 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इसकी रेंज लगभग 315 किलोमीटर की है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े टूल्स की मदद से उबर की कैब के पहुंचने के समय का अनुमान बेहतर हुआ है। कंपनी ने बड़े डेटा मॉडल्स का इस्तेमाल कर यूजर्स के एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने की योजना बनाई है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  4. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  7. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.