Uber के ड्राइवर ने राइड्स कैंसल करने से कमाए 23 लाख रुपये से ज्यादा

अमेरिका में नॉर्थ कैरोलिना के बिल कहे जाने वाले इस व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने पिछले वर्ष मिली राइड्स में से 10 प्रतिशत से कम को स्वीकार किया था

Uber के ड्राइवर ने राइड्स कैंसल करने से कमाए 23 लाख रुपये से ज्यादा

अमेरिका में नॉर्थ कैरोलिना के इस ड्राइवर ने पिछले वर्ष अपनी राइड्स में से अधिकतर कैंसल की थी

ख़ास बातें
  • उबर ने बताया है कि ऐसे ड्राइवर्स पर रोक लगाई जा सकती है
  • अमेरिका के रहने वाले इस व्यक्ति ने पिछले वर्ष अधिकतर ट्रिप कैंसल किए थे
  • इसके अलावा वह अधिक दूरी के एकतरफा ट्रिप पर भी नहीं जाते
विज्ञापन
ऐप के जरिए कैब सर्विसेज देने वाली Uber के एक ड्राइवर ने अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए एक हैरान करने वाला तरीका इस्तेमाल किया है। अमेरिका में नॉर्थ कैरोलिना के इस ड्राइवर ने एक वर्ष में अपनी राइड्स में से अधिकतर को कैंसल करने से 28,000 डॉलर (लगभग 23.2 लाख रुपये) कमाए हैं। 

Insider की एक रिपोर्ट के अनुसार,  बिल कहे जाने वाले इस व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने पिछले वर्ष मिली राइड्स में से 10 प्रतिशत से कम को स्वीकार किया था और लगभग 1,500 ट्रिप किए थे। बिल ऐसी ही राइड को स्वीकार करते थे जिसमें उन्हें ज्यादा फायदा मिले। उनके एरिया में सर्ज प्राइसिंग कम हो गई थी और उस वजह से उन्होंने ड्राइविंग के अपने घंटे भी घटा दिए थे। पहले वह एक सप्ताह में 40 घंटे कैब चलाते थे जिसे उन्होंने घटाकर 30 घंटे कर दिया है। उन्होंने बताया, "मैंने कई बार ना कहा है। मैं तब तक कार्य नहीं करता जब तक सर्ज नहीं हो।" 

70 वर्षीय बिल ने बताया कि कोरोना के दौरान वह और अन्य ड्राइवर्स एक घंटे में 50 डॉलर तक कमा लेते थे क्योंकि उस दौरान कुछ ड्राइवर्स को स्वास्थ्य से जुड़ी मुश्किलों की वजह से ड्राइविंग बंद करनी पड़ी थी। हालांकि, ड्राइवर्स की संख्या बढ़ने के बाद उनकी आमदनी 15 से 20 डॉलर प्रति घंटा की हो गई है। बिल ने कहा कि वह ज्यादा कमाने के लिए कुछ अलग करते हैं। इसमें अपनी लोकेशन को व्यस्त घंटों में एयरपोर्ट और बार के पास रखना शामिल है। इससे सर्ज प्राइसिंग का फायदा मिलता है। बिल ने बताया, "जब कोई विमान लैंड करता है और लोग उबर के लिए रिक्वेस्ट करते हैं तो प्राइस तेजी से बढ़ जाता है। ऐसे में 20 मिनट की राइड के 50 डॉलर तक मिल जाते हैं। आमतौर पर 35 मिनट की सामान्य राइड के 30 से 60 डॉलर मिलते हैं।" 

इसके अलावा बिल दूरदराज की लोकेशन की एकतरफ की राइड से भी बचते हैं। हालांकि, ऐसे तरीकों के साथ कुछ जोखिम भी है। उबर का कहना है कि किसी ड्राइवर की डेस्टिनेशन की वजह से ट्रिप को मना या कैंसल किया जाता है तो इससे ड्राइवर का कंपनी के साथ एकाउंट बंद हो सकता है। हालांकि, बिल के साथ ऐसा नहीं हुआ है लेकिन उन्होंने ऐसे ड्राइवर्स के बारे में सुना है जिन पर ज्यादा दूरी के ट्रिप के लिए मना करने पर एयरपोर्ट से पिकअप पर रोक लगाई गई है। इसके बावजूद बिल ने अपनी स्ट्रैटेजी बदलने की योजना नहीं बनाई है और वह उसी ट्रिप को स्वीकार करते हैं जो उन्हें फायदेमंद लगता है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »