Elon Musk के प्राइवेट जेट को ट्रैक करने वाले एकाउंट पर Twitter ने लगाया बैन

मस्क ने इस वर्ष की शुरुआत में इस एकाउंट को लगभग 5,000 डॉलर में खरीदने की पेशकश की थी। हालांकि, वह इसमें सफल नहीं हुए थे

Elon Musk के प्राइवेट जेट को ट्रैक करने वाले एकाउंट पर Twitter ने लगाया बैन

ट्रैवल के लिए मस्क अक्सर प्राइवेट जेट का इस्तेमाल करते हैं

ख़ास बातें
  • ट्विटर पर @ElonJet चलाने वाले Jack Sweeney एक स्टूडेंट हैं
  • मस्क अकेले ऐसे बिलिनेयर नहीं हैं जिनके एकाउंट को Sweeney ट्रैक करते हैं
  • इस वर्ष की शुरुआत में मस्क ने इस एकाउंट को खरीदने की पेशकश की थी
विज्ञापन
माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter के चीफ Elon Musk के प्राइवेट जेट को ट्रैक करने वाले ट्विटर एकाउंट पर बैन लग गया है। मस्क के पास Gulfstream G650ER विमान है। मस्क ने इस वर्ष की शुरुआत में इस एकाउंट को लगभग 5,000 डॉलर में खरीदने की पेशकश की थी। हालांकि, वह इसमें सफल नहीं हुए थे। 

ट्विटर पर @ElonJet चलाने वाले Jack Sweeney एक स्टूडेंट हैं। उनका कहना है कि वह मस्क के प्राइवेट जेट से सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध ट्रांसपॉन्डर डेटा का इस्तेमाल कर इसकी लोकेशन ट्रैक करते हैं। मस्क ने उन्हें एकाउंट खरीदने की पेशकश करने के साथ कहा था कि इससे उनकी सिक्योरिटी को खतरा हो सकता है क्योंकि कोई भी व्यक्ति उनकी फ्लाइट के बारे में जानकारी ले सकता है। मस्क ने पिछले महीने कहा था कि फ्री स्पीच को लेकर उनकी प्रतिबद्धता इतनी है कि उन्होंने अपने विमान को ट्रैक करने वाले ट्विटर एकाउंट को भी बैन नहीं किया है, चाहे यह उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए सीधा खतरा है। 

मस्क अकेले ऐसे बिलिनेयर नहीं हैं जिनके एकाउंट को Sweeney ट्रैक करते हैं। Sweeney 30 से अधिक प्लेन ट्रैकिंग एकाउंट चलाते हैं जो सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध डेटा को शेयर करते हैं। इनमें एमेजॉन के फाउंडर Jeff Bezos, Meta के CEO, Mark Zuckerberg और माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर Bill Gates को ट्रैक करने वाले एकाउंट शामिल हैं।

हाल ही में मस्क ने मॉडर्न टेक्नोलॉजी और कई सुविधाओं से लैस प्राइवेट जेट Gulfstream G700 का ऑर्डर दिया है। इसकी डिलीवरी अगले वर्ष की शुरुआत में मिलने की उम्मीद है। Gulfstream के G700 की अच्छी डिमांड है। इसके केबिन की लंबाई 57 फीट और अधिकतम रेंज 7,500 नॉटिकल माइल की है। यह प्लेन दोबारा फ्यूल भरे बिना अमेरिका के Austin से हांगकांग की उड़ान भर सकता है। अमेरिकी एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरर Gulfstream Aerospace Corporation की वेबसाइट के अनुसार, G700 में इंडस्ट्री का सबसे मॉडर्न और बेहतर टेक्नोलॉजी वाला केबिन है। इसमें दो Rolls Royce इंजन, Wi-Fi सिस्टम और 20 विंडोज हैं। इसका प्राइस 7.8 करोड़ डॉलर है। यह मस्क के मौजूदा प्लेन G650ER की G700 जगह ले सकता है। ट्रैवल के लिए मस्क अक्सर प्राइवेट जेट का इस्तेमाल करते हैं। बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनियों में शामिल टेस्ला के अलावा मस्क स्पेस रॉकेट बनाने वाली SpaceX के भी चीफ एग्जिक्यूटिव हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Social media, Tracking, Jet, Twitter, Market, Elon Musk, Data, Tesla, Deal, Ban, Microsoft, Sales
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »