TVS की बिक्री 23 प्रतिशत बढ़ी, iQube और Jupiter का दमदार प्रदर्शन

कंपनी के टू-व्हीलर्स की कुल बिक्री लगभग 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 3,29,937 यूनिट्स की है। पिछले वर्ष जनवरी में यह बिक्री 2,64,710 यूनिट्स की थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 फरवरी 2024 21:03 IST
ख़ास बातें
  • TVS का कुल एक्सपोर्ट 22 प्रतिशत बढ़कर 69,343 यूनिट्स पर पहुंच गया
  • इसके iQube का मुकाबला Ola S1 Pro और Ather 450X से होता है
  • इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की स्पीड 78 किलोमीटर प्रति घंटा है

कंपनी ने इंटरनेशनल मार्केट में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के एक्सपोर्ट की भी तैयारी की है

बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल TVS Motor की जनवरी में बिक्री 23 प्रतिशत बढ़कर 3,39,513 यूनिट्स की रही। पिछले वर्ष की इसी अवधि में कंपनी ने 2,75,115 यूनिट्स बेची थी। इसके इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube की बिक्री लगभग 34 प्रतिशत बढ़कर 12,169 यूनिट्स की रही है। 

कंपनी के टू-व्हीलर्स की कुल बिक्री लगभग 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 3,29,937 यूनिट्स की है। पिछले वर्ष जनवरी में TVS Motor के लिए यह बिक्री 2,64,710 यूनिट्स की थी। देश में कंपनी के टू-व्हीलर्स की बिक्री 24 प्रतिशत बढ़कर 2,68,233 यूनिट्स पर पहुंच गई। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 2,16,471 यूनिट्स की थी। इसकी मोटरसाइकिल्स की बिक्री 29 प्रतिशत बढ़कर 1,55,611 यूनिट्स की रही। यह पिछले वर्ष की समान अवधि में 1,21,042 यूनिट्स की थी। इसके टू-व्हीलर्स की बिक्री में 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसने जनवरी में स्कूटर्स की 1,32,290 यूनिट्स बेची हैं। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 1,06,537 यूनिट्स की थी। 
Advertisement

TVS का कुल एक्सपोर्ट 22 प्रतिशत बढ़कर 69,343 यूनिट्स पर पहुंच गया। पिछले वर्ष जनवरी में यह 57,024 यूनिट्स का था। कंपनी ने बताया कि इसके एक्सपोर्ट पर कंटेनर्स की उपलब्धता में रुकावटों की वजह से कुछ असर पड़ा है। इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए कंपनी ने iQube की प्रोडक्शन कैपेसिटी को प्रति माह बढ़ाकर 25,000 यूनिट्स करने की तैयारी की है। इसके साथ ही इसकी योजना इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के सेल्स नेटवर्क के विस्तार की भी है। कंपनी ने इंटरनेशनल मार्केट में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के एक्सपोर्ट की भी तैयारी की है। 

इसके iQube का मुकाबला Ola S1 Pro और Ather 450X से होता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.4 kWh की बैटरी है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 100 किलोमीटर की है। iQube की टॉप स्पीड 78 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसके एक अन्य वेरिएंट iQube ST में 5.1 kWh की बैटरी दी गई है। इसकी रेंज लगभग 145 किलोमीटर  और टॉप स्पीड 82 किलोमीटर प्रति घंटा की है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को लगभग पांच घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। TVS के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS X का प्राइस लगभग 2.5 लाख रुपये का है। इसमें 12 इंच एलॉय व्हील और सीट के अंदर 19 लीटर की स्टोरज कैपेसिटी है। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  5. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  7. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  9. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.