Toyota ने भारत में बनाया सेल्स का रिकॉर्ड, 48 प्रतिशत की ग्रोथ 

पिछले महीने कंपनी की MPV Innova Hycross की लॉन्च के बाद से बिक्री 50,000 यूनिट्स को पार कर गई थी

Toyota ने भारत में बनाया सेल्स का रिकॉर्ड, 48 प्रतिशत की ग्रोथ 

कंपनी ने MPV और SUV सेगमेंट्स में अपनी पोजिशन को मजबूत किया है

ख़ास बातें
  • पिछले वित्त वर्ष में टोयोटा की सेल्स लगभग 2.65 लाख यूनिट्स की थी
  • कंपनी की मार्च में सेल्स लगभग 25 प्रतिशत बढ़कर 27,180 यूनिट्स की थी
  • इसके पास देश में दो मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं
विज्ञापन
बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Toyota Kirloskar Motor (TKM) ने पिछले वित्त वर्ष में रिकॉर्ड होलसेल्स की है। इसकी सेल्स 48 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.65 लाख यूनिट्स की रही। इससे पिछले वित्त वर्ष में यह लगभग 1.77 लाख यूनिट्स की थी। कंपनी की मार्च में सेल्स लगभग 25 प्रतिशत बढ़कर 27,180 यूनिट्स पर पहुंच गई। 

भारत में Toyota के पोर्टफोलियो में Glanza से लेकर Fortuner Legender तक शामिल हैं। TKM की वाइस प्रेसिडेंट, Sabari Manohar ने कहा, "कंपनी अपने कस्टमर्स की जरूरतों को समझने में हमेशा आगे रहती है और उनके लिए क्वालिटी वाले प्रोडक्ट्स और सर्विसेज की पेशकश करती है।" पिछले वित्त वर्ष में कंपनी को ऑटोमोबाइल मार्केट में सेंटीमेंट पॉजिटिव होने का फायदा मिला है। कंपनी ने MPV और SUV सेगमेंट्स में अपनी पोजिशन को मजबूत किया है। इसके अलावा मिड-साइज SUV, Urban Cruiser Hyryder के साथ 20 लाख रुपये से कम की प्राइस कैटेगरी में भी जगह बनाई है। 

पिछले महीने कंपनी की MPV Innova Hycross की लॉन्च के बाद से बिक्री 50,000 यूनिट्स को पार कर गई थी। इसका प्राइस 19.77 लाख रुपये से 30.68 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। कंपनी इसके साथ तीन वर्ष या एक लाख किलोमीटर की वॉरंटी दे रही है। इसे हाइब्रिड वर्जन में भी उपलब्ध कराया गया है। इसका पेट्रोल इंजन 174 पीएस की मैक्सिमम पावर और 205 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है। इसके पेट्रोल हाइब्रिड इंजन 186 पीएस और 206 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसकी माइलेज 21.1 kmpl होने का दावा किया गया है। पेट्रोल इंजन वाली Innova Hycross दो वेरिएंट्स - G और GX में उपलब्ध है। 

TKM ने देश में अपना तीसरा प्लांट कर्नाटक में लगाने की योजना बनाई है। इससे कंपनी की प्रोडक्शन कैपेसिटी एक लाख यूनिट्स बढ़ सकती है। कर्नाटक के बिदादी में बनने वाले इस प्लांट में लगभग 3,300 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट किया जाएगा। इस प्लांट से लगभग 2,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। कंपनी की देश में अपने प्रोडक्शन को बढ़ाने की योजना है। इसके पास देश में दो प्लांट हैं जिनकी कैपेसिटी लगभग 3.42 लाख यूनिट्स प्रति वर्ष की है। टोयोटा के एशिया रीजन के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, Masahiko Maeda ने कहा था कि देश का मार्केट कंपनी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। नए प्लांट से कंपनी को देश में अपनी बिक्री बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। 



 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  3. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  5. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  10. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »