2024 में Google पर सबसे ज्‍यादा सर्च की गई यह चीज, स्‍त्री2, AQI भी टॉप पर

इस साल टॉप-10 सर्च किए जाने वाले सब्‍जेक्‍ट्स में IPL, वर्ल्‍ड कप और आम चुनाव शामिल रहे।

2024 में Google पर सबसे ज्‍यादा सर्च की गई यह चीज, स्‍त्री2, AQI भी टॉप पर

Photo Credit: Google

वेब सीरीज में हीरामंडी और मिर्जापुर को लोगों ने खोजा।

ख़ास बातें
  • 2024 के गूगल सर्च के टॉप टॉपिक्‍स
  • भारतीयों ने क्‍या सर्च किया, जानकारी आई सामने
  • लोगों की सबसे ज्‍यादा दिलचस्‍पी स्‍पोर्ट्स में दिखी
विज्ञापन
साल 2024 में भारतीयों ने गूगल पर सबसे ज्‍यादा क्‍या सर्च किया, इसकी जानकारी सामने आई है। मंगलवार को एक ब्‍लॉग पोस्‍ट में कंपनी ने बताया कि इस साल टॉप-10 सर्च किए जाने वाले सब्‍जेक्‍ट्स में IPL, वर्ल्‍ड कप और आम चुनाव शामिल रहे। लोगों की सबसे ज्‍यादा दिलचस्‍पी स्‍पोर्ट्स में, फ‍िर राजनीति में, मौसम में और रतन टाटा में दिखाई दी। गूगल सर्च में सबसे ट्रेडिंग फ‍िल्‍म रही स्‍त्री 2 (Stree 2), 12वीं फेल और लापता लेडीज। जबकि वेब सीरीज में हीरामंडी और मिर्जापुर को लोगों ने खोजा। आइए जानते हैं गूगल सर्च 2024 के इंडिया में टॉप टॉपिक्‍स। 
 

टॉप ट्रेंडिंग सर्च (ओवरऑल)

इंडियन प्रीमियर लीग
टी20 वर्ल्‍ड कप
भारतीय जनता पार्टी 
इलेक्‍शन रिजल्‍ट्स 2024
ओलंपिक्‍स 
हीट (गर्मी)
इंडियन नेशनल कांग्रेस 
प्रो कबड्डी लीग
इंडियन सुपर लीग 
 

टॉप ट्रेंडिंग सर्च (मूवीज)

स्‍त्री 2
कल्कि 2898 एडी
12th फेल
लापता लेडीज
हनु-मान
महाराजा
मंजुमल बॉयज 
द ग्रेटेस्‍ट ऑफ ऑल टाइम 
सालार
अवेशाम 
 

टॉप ट्रेंडिंग सर्च (शो)

हीरामंडी 
मिर्जापुर
लास्‍ट ऑफ अस 
बिग बॉस 17
पंचायत 
क्‍वीन ऑफ टियर्स
मैरी माय हस्‍बेंड 
कोटा फैक्‍टरी
बिग बॉस 18 
3 बॉडी प्रॉब्‍लम 
 

टॉप ट्रेंडिंग सर्च (लोग)

विनेश फोगाट 
नीतीश कुमार 
चिराग पासवान 
हार्दिक पांड्या 
पवन कल्‍याण 
शशांक सिंह 
पूनम पाण्‍डे 
राधिका मर्चेंट 
अभिषेक शर्मा 
लक्ष्‍य सेन 
 

टॉप ट्रेंडिंग सर्च (नियर मी)

AQI 
राम मंदिर 
स्‍पोर्ट्स बार 
बेस्‍ट बेकरी 
 

टॉप ट्रेंडिंग सर्च (ट्रैवल)

अजरबैजान
बाली 
मनाली 
कजाकिस्‍तान
जयपुर 
जॉर्जिया
मलयेशिया 
अयोध्‍या 
कश्‍मीर 
साउथ गोवा 

गूगल से जुड़ी अन्‍य खबरों में, महाकुंभ 2025 को डिजिटल स्वरूप देने के लिए गूगल ने प्रयागराज मेला प्राधिकरण के साथ एक एमओयू पर साइन किए हैं। समझौते के तहत गूगल (Google) 4000 हेक्टेयर एरिया में बसने जा रहे अस्‍थायी मेला शहर के लिए ‘नेविगेशन' की सुविधा उपलब्ध कराएगी। कंपनी के इतिहास में पहली बार किसी अस्थायी नगर के लिए यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। प्रयागराज में महाकुंभ अगले साल लगने जा रहा है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट
  2. Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 
  3. Xiaomi Smart Band 10 Pro धांसू फीचर्स के साथ लीक! मई में हो सकता है लॉन्च
  4. Huawei Nova 15 Max में मिलेगी 8500mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा, लॉन्च डेट लीक
  5. iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 2500W पावर वाला चार्जर Belkin ने किया लॉन्च, 7 डिवाइस एकसाथ करता है चार्ज, जानें कीमत
  8. 17 हजार से सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  10. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »