• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Tesla इलेक्ट्रिक कार का सेल्फ ड्राइविंग सिस्टम चांद को समझ बैठा ट्रैफिक लाइट, वीडियो देखें...

Tesla इलेक्ट्रिक कार का सेल्फ ड्राइविंग सिस्टम चांद को समझ बैठा ट्रैफिक लाइट, वीडियो देखें...

खबर लिखे जाने तक वीडियो को 11 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका था, साढ़े तीन हजार से ज्यादा बार रीट्वीट किया जा चुका था और करीब 14 हजार से ज्यादा लोगों द्वारा लाइक किया जा चुका था। 

Tesla इलेक्ट्रिक कार का सेल्फ ड्राइविंग सिस्टम चांद को समझ बैठा ट्रैफिक लाइट, वीडियो देखें...

Tesla कार ऑटोपायलेट सिस्टम से लैस आती है और फुल सिस्टम एक्सेस के लिए एक्स्ट्रा पेमेंट करना पड़ता है

ख़ास बातें
  • Tesla कार के ऑटोपायलेट सिस्टम ने चांद को समझ लिया पीली ट्रैफिक लाइट
  • कार चालक ने वीडियो बना कर ट्विटर पर किया साझा
  • टेस्ला के मालिक Elon Musk को टैग कर उन्हें दी इसे जांचने की सलाह
विज्ञापन
कंप्यूटर और मानव दिमाग के बीच कौन बेहतर है? इस सवाल का जवाब शायद कोई नहीं दे सकता है। कुछ का मानना है कि कंप्युटर और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस ज्यादा तेज़ और सटीक है, लेकिन कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस मशीनों और प्रोग्राम का रचेता भी तो मानव ही है। अब आधुनिक इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी Tesla को ही ले लो, कंपनी की सभी इलेक्ट्रिक कार एक खास ऑटोपायलट फीचर से लैस है, जो कार को पूरी तरह से अपने आप कंट्रोल करने में सक्षम है। हालांकि, इस ऑटोपायलेट से भी कई बार गलतियां हुई है और एक नई गलती ऐसी है, जिसकी वजह से लोग Tesla की टांग खींच रहे हैं। दरअसल, अमेरिका में रोड पर चलते हुए एक टेस्ला कार ने आसमान में पीले रंग में चमकते चांद को ट्रैफिक लाइट में मौजूद पीली बत्ती समझ लिया।

दसअसल, यह किस्सा अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना का है, जहां एक Tesla कार मालिक अपनी कार को राजमार्ग पर चला रहा था कि अचानक आसमान में चमक रहे चांद को कार के ऑटोपायलट ने ट्रैफिक लाइट की पीली बत्ती समझ लिया और कार चालक को कार की रफ्तार कम करने का अलर्ट जारी करना शुरू कर दिया। इस चालक ने इस घटना का वीडियो बनाया और उसे अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा भी किया। जॉर्डन नेल्सन (Jordan Nelson) नाम के इस टेस्ला मालिक ने अपने ट्वीट में टेस्ला मालिक एलन मस्क (Elon Musk) को भी टैग किया। 
 

उन्होंने अपने ट्वीट में एलन मस्क को कहा कि उनकी टीम को चांद को ट्रैफिक लाइट समझने वाले इस ऑटोपायलट सिस्टम को जांचना चाहिए। उन्होंने आगे बताया कि उनकी कार चांद को पीली ट्रैफिक लाइट समझ रही थी और सिस्टम कार को धीमा रख रहा था।

नेल्सन ने ViralHog को बताया कि उन्होंने Tesla के फुल सेल्फ-ड्राइविंग फीचर का सब्सक्रिप्शन खरीदा था। बता दें कि टेस्ला ने हाल ही में घोषणा की थी कि टेस्ला मालिक वाहन खरीदते समय फुल सेल्फ-ड्राइविंग फीचर को अपनाने के लिए 10,000 डॉलर का भुगतान एक साथ करने के बजाय इसे 99 डॉलर या 199 डॉलर प्रति माह कीमत पर भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

घटना के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा (अनुवादित) "मैं इसे आज़माने के लिए स्थानीय 4-लेन हाइवे पर गया और देखा कि कार थोड़ी झिझक रही थी, जैसे कि वह धीमा होना चाहती थी, जबकि वहां उसे सामान्य रूप से मेरी निर्धारित स्पीड पर बने रहना था, क्योंकि कार के समाने कोई नहीं था।" उन्होंने आगे बताया कि जब उन्होंने ऊपर देखा, तो पाया कि चांद बिल्कुल सामने था और क्योंकि वेस्ट कोस्ट में जंगल में लगी आग के धुएं के बीच चांद का रंग पीला दिखाई दे रहा था, यह कार के ऑटोपायलट को धोखा दे रहा था।

खबर लिखे जाने तक वीडियो को 11 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका था, साढ़े तीन हजार से ज्यादा बार रीट्वीट किया जा चुका था और करीब 14 हजार से ज्यादा लोगों द्वारा लाइक किया जा चुका था। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  5. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  7. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  8. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »