Tesla के CEO Elon Musk के इस वर्ष चुकाएंगे 11 अरब डॉलर से अधिक का टैक्स

इस वर्ष Tesla की ग्रोथ अन्य ग्लोबल ब्रांड्स के मुकाबले में बहुत अधिक रही है। और यह 36.27 अरब डॉलर पर पहुंच गई

Tesla के CEO Elon Musk के इस वर्ष चुकाएंगे 11 अरब डॉलर से अधिक का टैक्स

मस्क ने कहा है कि वह इस वर्ष किसी भी अन्य अमेरिकी से अधिक टैक्स चुकाएंगे

ख़ास बातें
  • टेस्ला को विवादों का सामना भी करना पड़ रहा है
  • इस वर्ष तीन डिजिट में ग्रोथ हासिल करने वाला टेस्ला एकमात्र ब्रांड है
  • टाइम मैगजीन ने मस्क को इस वर्ष का "पर्सन ऑफ द ईयर" चुना है
विज्ञापन
अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार मेकर Tesla के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Elon Musk ने ट्विटर पर बताया है कि वह इस वर्ष 11 अरब डॉलर से अधिक (लगभग 83,690 करोड़ रुपये) टैक्स के तौर पर चुकाएंगे।

इस सप्ताह की शुरुआत में डेमोक्रेटिक सीनेटर Elizabeth Warren ने ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा था कि Musk को टैक्स का भुगतान करने की नसीहत दी थी।

मस्क ने इसके जवाब में कहा था कि वह इस वर्ष किसी भी अन्य अमेरिकी से अधिक टैक्स चुकाएंगे। दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति मस्क की कंपनी टेस्ला की मार्केट वैल्यू लगभग एक लाख करोड़ डॉलर (76,01,160 करोड़ रुपये) है। पिछले कुछ सप्ताह में मस्क ने टेस्ला के लगभग 14अरब डॉलर (लगभग 1,06,342 करोड़ रुपये) के शेयर्स बेचे हैं। टाइम मैगजीन ने उन्हें इस वर्ष का "पर्सन ऑफ द ईयर" चुना है। 

इस वर्ष Tesla की ग्रोथ अन्य ग्लोबल ब्रांड्स के मुकाबले में बहुत अधिक रही है। इसकी ब्रांड वैल्यू में काफी बढ़ोतरी हुई है और यह 36.27 अरब डॉलर पर पहुंच गई। Tesla पहली बार दुनिया के 20 सबसे अधिक वैल्यू वाले ब्रांड्स में शामिल हुई है। इसके साथ ही मस्क की  वेल्थ भी तेजी से बढ़ी है। इस वर्ष तीन डिजिट में ग्रोथ हासिल करने वाला टेस्ला एकमात्र ब्रांड है। दूसरे स्थान पर Sephora है, जिसकी ग्रोथ केवल 37 प्रतिशत की है। टेस्ला की कारों की बिक्री अमेरिका और चीन जैसे कुछ देशों में अन्य ग्लोबल ऑटोमोबाइल कंपनियों की कारों को टक्कर  दे रही हैं। टेस्ला ने भारतीय मार्केट में भी बिजनेस शुरू करने की योजना बनाई है। इसने केंद्र सरकार से इम्पोर्ट ड्यूटी में कमी करने की मांग की है।

हालांकि, टेस्ला को विवादों का सामना भी करना पड़ रहा है। कंपनी के एक इनवेस्टर ने मस्क के हिस्सेदारी बेचने से जुड़े ट्विटर पर पोल सहित सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट्स को लेकर टेस्ला के खिलाफ कानूनी मामला दायर किया गया है। Tesla के इनवेस्टर David Wagner ने इसमें कंपनी के डॉक्युमेंट्स के एक्सेस की मांग की है जिससे यह जांच की जो सके कि Tesla और Musk ने अमेरिकी सिक्योरिटीज रेगुलेटर के साथ एग्रीमेंट का उल्लंघन किया है और क्या कंपनी के बोर्ड मेंबर्स अपनी वैधानिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में नाकाम रहे हैं।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tesla, Elon Musk, Tax, Value, Investor, EV
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »