• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Tesla में हिस्सेदारी बेचने के Elon Musk के ट्वीट को लेकर इनवेस्टर ने किया कंपनी पर मुकदमा

Tesla में हिस्सेदारी बेचने के Elon Musk के ट्वीट को लेकर इनवेस्टर ने किया कंपनी पर मुकदमा

इससे पहले मस्क ने कंपनी को प्राइवेट बनाने से जुड़े एक ट्वीट को लेकर 2018 में सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन ( SEC) की ओर से दायर कानूनी मामले का निपटारा किया था

Tesla में हिस्सेदारी बेचने के Elon Musk के ट्वीट को लेकर इनवेस्टर ने किया कंपनी पर मुकदमा

इस वर्ष Tesla की ग्रोथ अन्य ग्लोबल ब्रांड्स के मुकाबले में बहुत अधिक रही है

ख़ास बातें
  • Tesla के इनवेस्टर ने कंपनी के डॉक्युमेंट्स का एक्सेस मांगा है
  • Tesla दुनिया के 20 सबसे अधिक वैल्यू वाले ब्रांड्स में शामिल हो गई है
  • पिछले एक दशक में टेस्ला का बिजनेस काफी मजबूत हुआ है
विज्ञापन
अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार मेकर Tesla के  CEO, Elon Musk की हिस्सेदारी बेचने से जुड़े ट्विटर पर पोल सहित सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट्स को लेकर कंपनी के खिलाफ कानूनी मामला दायर किया गया है। Reuters  की रिपोर्ट के अनुसार, Tesla के इनवेस्टर David Wagner ने इसमें कंपनी के डॉक्युमेंट्स के एक्सेस की मांग की है जिससे यह जांच हो सके कि Tesla और Musk ने अमेरिकी सिक्योरिटीज रेगुलेटर के साथ एग्रीमेंट का उल्लंघन किया है और क्या कंपनी के बोर्ड मेंबर्स अपनी वैधानिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में नाकाम रहे हैं।

इससे पहले मस्क ने कंपनी को प्राइवेट बनाने से जुड़े एक ट्वीट को लेकर 2018 में सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) की ओर से दायर कानूनी मामले का निपटारा किया था। इसमें उन्होंने Tesla के बारे में किसी महत्वपूर्ण जानकारी वाले ट्वीट करने से पहले उसके लिए कंपनी के लॉयर्स से स्वीकृति लेने पर सहमति दी थी। टेस्ला का शेयर हाल ही में रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा था। मस्क ने 6 नवंबर को कहा था कि अगर ट्विटर पर यूजर्स सहमत होते हैं तो वह कंपनी में अपनी हिस्सेदारी का 10 प्रतिशत बेचेंगे। इसके बाद टेस्ला का शेयर का प्राइस लगभग एक-चौथाई टूट गया था। मस्क ने इसके बाद से अभी तक लगभग 14 अरब डॉलर (लगभग 1,06,800 करोड़ रुपये) के शेयर्स बेचे हैं।

Delaware कोर्ट में दाखिल किए गए इस मामले में मस्क के ट्वीट्स से जुड़े रिकॉर्ड देने की मांग की गई है। इनमें शेयर्स की बिक्री से जुड़े ट्वीट्स की पहले से स्वीकृति लेने से जुड़े डॉक्युमेंट्स भी शामिल हैं। मार्च में एक अन्य शेयरहोल्डर्स ने मस्क और कंपनी के बोर्ड के खिलाफ मामला दायर किया था। इसमें SEC के साथ किए गए समझौते का उल्लंघन करने और शेयरहोल्डर्स को भारी नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया था।

इस वर्ष Tesla की ग्रोथ अन्य ग्लोबल ब्रांड्स के मुकाबले में बहुत अधिक रही है। इसकी ब्रांड वैल्यू में काफी बढ़ोतरी हुई है और यह 36.27 अरब डॉलर पर पहुंच गई। Tesla पहली बार दुनिया के 20 सबसे अधिक वैल्यू वाले ब्रांड्स में शामिल हुई है। इसके साथ ही कंपनी के CEO, Elon Musk की वेल्थ भी तेजी से बढ़ी है।Tesla की ब्रांड वैल्यू इस वर्ष 184 प्रतिशत बढ़ी है। यह ग्रोथ सभी ग्लोबल ब्रांड्स से अधिक है। पिछले एक दशक में टेस्ला का बिजनेस काफी मजबूत हुआ है और इसने एक प्रभावशाली ग्लोबल ब्रांड के तौर पर अपनी जगह बनाई है।इस वर्ष तीन डिजिट में ग्रोथ हासिल करने वाला टेस्ला एकमात्र ब्रांड है। दूसरे स्थान पर Sephora है, जिसकी ग्रोथ केवल 37 प्रतिशत की है। टेस्ला की कारों की बिक्री अमेरिका और चीन जैसे कुछ देशों में अन्य ग्लोबल ऑटोमोबाइल कंपनियों की कारों को टक्कर  दे रही हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tesla, Elon Musk, Stake, Tweet, Investor, Court
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »