बैंक के नंबर से आया मैसेज, पलक झपकते ही खाली हो गया पूरा अकाउंट

अरोरा नाम की इस किशोरी को एक नकली SMS मिला, जो उसे नेशनल ऑस्ट्रेलिया बैंक से आया हुआ प्रतीत हुआ, जहां अरोरा का खुद का अकाउंट भी था।

बैंक के नंबर से आया मैसेज, पलक झपकते ही खाली हो गया पूरा अकाउंट

इस तरह के कई स्कैम भारत में भी रिपोर्ट किए जाते हैं और तेजी से बढ़ रहे हैं

ख़ास बातें
  • पीढ़िता को नकली SMS मिला, जो नेशनल ऑस्ट्रेलिया बैंक के नंबर से आया था
  • सुरक्षा के लिए पैसे को अन्य अकाउंट में ट्रांस्फर करने की सलाह दी गई
  • बाद में पता चला कि पैसा पीढ़िता के द्वारा चुने बैंक अकाउंट में नहीं गया
विज्ञापन
तेजी से डिजिटल हो रही दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा स्कैम बन गया है, जो आए दिन किसी न किसी की जीवनभर की पूंजी को लूट लेता है। लेटेस्ट घटना ऑस्ट्रेलिया की है, जहां एक किशोरी ने कथित तौर पर 37,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर एक घोटाले में गंवा दिए है। इस पीढ़ित की उम्र 18 वर्ष बताई गई है, जिसे पिछले साल 3 दिसंबर को एक टेक्स्ट मैसेज मिला था, जिसमें दावा किया गया था कि एक गुमनाम यूजर उसके अकाउंट से पैसे ट्रांसफर करने की कोशिश कर रहा है। बैंक के आधिकारिक मैसेज जैसा प्रतीत होने वाले इस SMS से ही इस स्कैम की शुरुआत हुई।

News.au.com की रिपोर्ट कहती है कि अरोरा नाम की इस किशोरी को एक नकली SMS मिला, जो उसे नेशनल ऑस्ट्रेलिया बैंक से आया हुआ प्रतीत हुआ, जहां अरोरा का खुद का अकाउंट भी था। उसका विश्वास और मजबूत इसलिए हो गया, क्योंकि रिपोर्ट के अनुसार, ये मैसेज उसे बैंक द्वारा मिले समान नंबर वाले अन्य मैसेज थ्रेड में ही आया था।

रिपोर्ट आगे बताती है कि मैसेज में रिसीवर से उनके नंबर पर कॉल करने का अनुरोध किया गया था, यदि उसने ये ट्रांस्फर अधिकृत नहीं किया था। ऐसे में "घबराहट की स्थिति" में, उसने मैसेज में दिया गया नंबर डायल कर दिया। अरोरा का कहना है कि इस कॉल में बैकग्राउंड में बजने वाला म्यूजीक और कॉल उठाने वाली की आवाज और बात करने का अंदाज भी उसके द्वारा बैंक से की गई पिछली बातचीत के समान थे। 

इतना ही नहीं बैंक लाइन की तरह ही उसने इस नंबर पर किसी के साथ कनेक्ट होने के लिए लंबे समय तक इंतजार भी किया!

जब वह स्कैमर के साथ कनेक्ट हो गई, तो स्कैमर ने उसे सुरक्षा के लिए उसका पूरा पैसा किसी बैंक के अकाउंट में ट्रांस्फर करने का सुझाव दिया। बस यहीं अरोरा फंस गई और उसने तुरंत अपने अकाउंट से 36561.37 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 20.6 लाख रुपये) को NAB के अकाउंट में ट्रांस्फर कर दिया। जैसे ही घोटालेबाज ने फोन काट दिया, अरोरा को एहसास हुआ कि पैसा वास्तव में NAB अकाउंट में नहीं, बल्कि कॉमनवेल्थ बैंक के अकाउंट में ट्रांस्फर हुआ। इसके तुरंत बाद उसने कथित तौर पर बैंक से संपर्क किया, तो बैंक ने उसकी मदद करने से इंकार कर दिया और कहा कि खोए हुए पैसे के लिए बैंक उत्तरदायी नहीं है, क्योंकि ट्रांस्फर उसके द्वारा अधिकृत किया गया था।

अरोरा ने 14 वर्ष की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। तब से उसने कई नौकरियां एक साथ करते हुए इस पूंजी को जमा किया था। पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के अल्बानी में रहने वाली अरोरा ने पब्लिकेशन से कहा कि वह हमेशा पैसे के मूल्य को जानती है और पिछले कुछ वर्षों में, जितना संभव हो सके उसने हर कदम पर सावधानी बरती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Scam, Scam 2023, Scammers
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
  2. Google Pixel 10 मिल रहा ₹13000 सस्ती कीमत पर, जानें क्या है पूरा ऑफर
  3. Amazon में निकलीं 1.6 लाख नौकरियां, त्यौहारी सीजन में होंगी भर्तियां!
  4. Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा खरीदना चाहिए?
  5. दो iPhone चलेंगे 1 ही सिम से! Apple ला रही गजब का फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  6. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  7. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  8. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  9. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  10. Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »