• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • लोन स्कैम्स में RBI के अधिकारियों की हो सकती है जांच, सुप्रीम कोर्ट ने दिया नोटिस

लोन स्कैम्स में RBI के अधिकारियों की हो सकती है जांच, सुप्रीम कोर्ट ने दिया नोटिस

बीजेपी के नेता Subramanian Swamy ने आरोप लगाया है कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र और यस बैंक जैसी एंटिटीज से जुड़े स्कैम्स में RBI के अधिकारियों के शामिल होने की जांच नहीं की गई है

लोन स्कैम्स में RBI के अधिकारियों की हो सकती है जांच, सुप्रीम कोर्ट ने दिया नोटिस

याचिका में RBI के अधिकारियों पर कानून का उल्लंघन कर लोन्स को स्वीकृति देने का आरोप है

ख़ास बातें
  • यह याचिका बीजेपी के नेता Subramanian Swamy ने दायर की है
  • इसमें किंगफिशर जैसी एंटिटीज के लोन स्कैम्स में की जानकारी दी गई है
  • सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर विचार करने पर सहमति दी है
विज्ञापन
विभिन्न बैंकिंग स्कैम्स में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के अधिकारियों के शामिल होने की जांच से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने विचार करने पर सहमति दी है। यह याचिका बीजेपी के नेता Subramanian Swamy ने दायर की है। उन्होंने आरोप लगाया था कि किंगफिशर, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और यस बैंक जैसी एंटिटीज से जुड़े स्कैम्स में RBI के अधिकारियों के शामिल होने की जांच नहीं की गई है। 

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को इस याचिका पर विचार करने की सहमति दे दी। जस्टिस B R Gavai और  B V Nagarathna की बेंच ने इस याचिका पर सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन और RBI को नोटिस देकर जवाब देने को कहा है। बेंच ने कहा, "हम इस पर विचार करेंगे। नोटिस जारी किया जाएगा।" याचिका में Subramanian Swamy ने यह भी आरोप लगाया है कि RBI के अधिकारियों ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक्ट, बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एक्ट जैसे कानूनों का उल्लंघन करते हुए "मिलीभगत के साथ काम किया था।" 

याचिका में सुप्रीम कोर्ट से RBI के उन अधिकारियों के खिलाफ जांच का आदेश देने की मांग की गई है जो बड़ी रकम के ऐसे लोन देने में शामिल थे जो बाद में फ्रॉड साबित हुए थे या जिन पर डिफॉल्ट किया गया था। इसमें Subramanian Swamy ने कहा है कि अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में नाकाम रहने और बैंक लोन से जुड़े फ्रॉड के मामलों में शामिल होने को लेकर CBI को इन अधिकारियों की जांच करनी चाहिए। याचिका में बड़ी रकम से जुड़े लोन के फ्रॉड के मामलों की जानकारी भी दी गई है। इनमें से कुछ मामलों की जांच लंबित है। याचिका में कहा गया है कि ऐसे लोन बैंकों के बोर्ड में शामिल RBI के अधिकारियों की ओर से स्वीकृत किए गए थे और इस वजह से इन अधिकारियों की जांच करने की जरूरत है। 

केंद्र सरकार ने हाल ही में इंटरनेट सर्च से जुड़ी बड़ी कंपनी गूगल को गैर कानूनी लेंडिंग ऐप्स का इस्तेमाल रोकने के लिए कड़े नियम लागू करने के लिए कहा था। मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MeitY) और RBI ने गूगल को इन ऐप्स पर लगाम लगाने का निर्देश दिया है। डिजिटल लेंडिंग सेगमेंट में धोखाधड़ी के मामले बढ़ने के बाद RBI ने हाल ही में लेंडर्स से डिजिटल लेंडिंग सर्विसेज के लिए कड़े नियम बनाने को कहा था। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Loan, RBI, Kingfisher, CBI, Market, Investigation, Demand, Probe, BJP, Fraud, Default, Banks
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  2. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  3. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  4. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  5. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  6. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  7. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  8. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  10. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »