iPhone बनाने में Tata होने जा रहा सबसे आगे, Pegatron के साथ हुई डील: रिपोर्ट

Apple चीन के अलावा अपनी सप्लाई सीरीज में बढ़ोतरी करने पर विचार कर रहा है।

iPhone बनाने में Tata होने जा रहा सबसे आगे, Pegatron के साथ हुई डील: रिपोर्ट

Photo Credit: Apple

iPhone 16 में 6.1 इंच की XDR OLED डिस्प्ले है।

विज्ञापन
टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने भारत में ताइवानी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Pegatron के इकलौते आईफोन प्लांट में ज्यादा हिस्सेदारी खरीदने पर सहमति दर्ज की है, जिससे एक नया ज्वाइंट वेंचर बनेगा, जिसकी जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है। इस कदम से Apple सप्लायर्स के तौर पर Tata अपनी मजबूत बढ़ाएगा। यहां हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

बीते हफ्ते इंटरनल तौर पर हुई डील के तहत Tata इसमें 60 प्रतिशत हिस्सेदारी रखेगा और ज्वाइंट वेंचर के तहत ऑपरेशन संभालेगा, जबकि Pegatron बाकी हिस्सेदारी रखेगा और टेक्निकल सपोर्ट प्रदान करेगा, जिसकी जानकारी दो सूत्रों ने दी (जिन्होंने नाम बताने से इनकार कर दिया क्योंकि जानकारी अभी तक पब्लिक नहीं हुई है।) सूत्रों ने डील की फाइनेंशियल कंडीशन के बारे में विस्तार से नहीं बताया। इस पर टाटा ग्रुप ने कोई टिप्पणी नहीं की है, वहीं Apple और Pegatron ने रविवार को रॉयटर्स के सवालों का जवाब नहीं दिया। रॉयटर्स ने सबसे पहले अप्रैल में रिपोर्ट जानकारी की थी कि Pegatron को Apple का सपोर्ट मिला है। वह भारत में अपने इकलौते आईफोन प्लांट को टाटा को बेचने के लिए बातचीत कर रहा है।

बीजिंग और वाशिंगटन के बीच जियो पॉलिटकल तनाव के बीच Apple चीन के अलावा अपनी सप्लाई सीरीज में बढ़ोतरी करने पर विचार कर रहा है। Tata के लिए चेन्नई Pegatron प्लांट उसके iPhone मैन्युफैक्चरिंग प्लान को बढ़ावा देगा। टाटा iPhone मैन्युफैक्चरिंग में तेजी से विस्तार कर रहा है और भारत में ऑपरेशनल इकलौते अन्य iPhone कॉन्ट्रैक्ट निर्माता Foxconn को टक्कर दे रहा है। दोनों कंपनियां आने वाले दिनों में CCI की मंजूरी के लिए अप्लाई करने का प्लान बना रही हैं।

Tata पहले से ही कर्नाटक में एक आईफोन एसेंबली प्लांट चला रहा है, जिसे उसने बीते साल ताइवान के Wistron से लिया था। इसके अलावा तमिलनाडु के होसुर में भी एक और प्लान बना रहा है, जहां इसका एक आईफोन कंपोनेंट प्लांट भी है। आपको बता दें कि भारत की इस साल कुल आईफोन शिपमेंट में 20-25 प्रतिशत की हिस्सेदारी रहेगी जो कि बीते साल 12-14 प्रतिशत था। टाटा-पेगाट्रॉन प्लांट में लगभग 10 हजार कर्मचारी हैं, जिसमें सालाना 5 मिलियन iPhone बनते हैं, भारत में Tata की तीसरी आईफोन फैक्ट्री होगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tata Electronics, Pegatron, Tata, iPhone, Apple
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »