• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • चलती ट्रेन में मिलेगा Swiggy का गर्मागर्म खाना! IRCTC ने की डील, इन स्टेशनों से होगी शुरुआत

चलती ट्रेन में मिलेगा Swiggy का गर्मागर्म खाना! IRCTC ने की डील, इन स्टेशनों से होगी शुरुआत

IRCTC पहली बार किसी फूड डिलीवरी ऐप के साथ करार करने नहीं जा रहा है।

चलती ट्रेन में मिलेगा Swiggy का गर्मागर्म खाना! IRCTC ने की डील, इन स्टेशनों से होगी शुरुआत

IRCTC ने फूड डिलीवरी ऐप Swiggy के साथ भागीदारी की है

ख़ास बातें
  • IRCTC ने फूड डिलीवरी ऐप Swiggy के साथ भागीदारी की है
  • अब Swiggy का खाना ट्रेन में उपलब्ध होगा
  • बैंगलुरु, भुवनेश्वर, विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम स्टेशनों से होगी शुरुआत
विज्ञापन
ट्रेन के सफर में अक्सर गर्मागर्म खाने की बहुत याद आती है। लेकिन यात्रियों की ये ख्वाहिश शायद ही पूरी होती हो। अक्सर देखने में आता है कि यात्री ट्रेन पैंट्री में मिलने वाले खाने से नाखुश रहते हैं। लेकिन अब ट्रेन यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी IRCTC की ओर से आ रही है। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) ने फूड डिलीवरी ऐप Swiggy के साथ भागीदारी की है जिसके तहत अब Swiggy का खाना ट्रेन में उपलब्ध होगा। यानी कि आप स्विगी से ट्रेन में भी खाना मंगवा सकेंगे। 

IRCTC ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप Swiggy के साथ डील की है जिससे ट्रेनों के अंदर फूड ऑर्डर करने के सिस्टम को मजबूती प्रदान की जा सके। BT के अनुसार, इसकी शुरुआत चार रेलवे स्टेशनों से की जाएगी। सबकुछ ठीकठाक रहा, और प्रयोग सफल रहा तो आईआरसीटीसी की ओर से जल्द ही अधिकतर रेलवे स्टेशनों पर स्विगी से खाना मंगवाया जा सकेगा। जिससे कि यात्री चलती ट्रेन में अपने पसंदीदा, स्वादिष्ट खाने का आनंद ले सकेंगे। 

आप जानने के लिए उत्सुक होंगे कि किन चार स्टेशनों पर स्विगी का खाना मिलने जा रहा है। तो बता दें कि बैंगलुरु, भुवनेश्वर, विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम के रेलवे स्टेशन इसमें सबसे पहले शामिल किए गए हैं। अब आप यह भी सोच रहे होंगे कि चलती ट्रेन में स्विगी से खाना कैसे ऑर्डर किया जा सकेगा। तो हम आपको इसके बारे में भी बता रहे हैं। 

ऐसे पहुंचेगा Swiggy का खाना ट्रेन में
  • कस्टमर को IRCTC के पोर्टल पर जाकर PNR भरना होगा। 
  • इसके बाद लिस्ट में कुछ आउटलेट्स वहां पर दिखाई देंगे जिनमें से एक को आपने चुनना है। 
  • इसके बाद अपनी पसंद का खाना चुनकर ऑर्डर प्लेस कर सकते हैं। 
  • ऑर्डर के लिए पेमेंट ऑनलाइन की जा सकेगी, साथ ही कैश ऑन डिलीवरी (COD) का ऑप्शन भी यहां उपलब्ध होगा। 

IRCTC पहली बार किसी फूड डिलीवरी ऐप के साथ करार करने नहीं जा रहा है। इससे पहले Zomato के साथ भी इसी तरह की डील की जा चुकी है। जिसके तहत दिल्ली, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी जैसे रेलवे स्टेशनों पर फूड डिलीवरी ऐप से खाना मंगवाया जा सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: IRCTC, IRCTC Swiggy deal, IRCTC and swiggy deal
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  3. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  6. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  8. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  10. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »