IRCTC और Zomato के बीच हुई साझेदारी, अब अपनी सीट पर मंगवाए अपना पसंदीदा खाना

IRCTC पहले से ही कई फूड ब्रांड्स के साथ साझेदारी कर चुकी है, जिनमें Dominos, Zoop, Comesum, Behrouz सहित कुछ अन्य ब्रांड्स शामिल हैं।

IRCTC और Zomato के बीच हुई साझेदारी, अब अपनी सीट पर मंगवाए अपना पसंदीदा खाना
ख़ास बातें
  • IRCTC E-Catering ने Zomato से साझेदारी की
  • यात्री अपनी सीट पर Zomato के जरिए मंगवा सकते हैं फूड
  • ई-केटरिंग सर्विस में मिलेगा ऑप्शन
विज्ञापन
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने यात्रियों को प्री-ऑर्डर किया हुआ फूड ट्रेन में उनकी सीट तक पहुंचाने के लिए Zomato के साथ साझेदारी की है। साझेदारी एक पायलट प्रोजेक्ट है जिसका वर्तमान में पांच रेलवे स्टेशनों: नई दिल्ली, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी में परीक्षण किया जा रहा है। यात्री आईआरसीटीसी ई-कैटरिंग पोर्टल के माध्यम से भोजन का ऑर्डर कर सकते हैं।

IRCTC पहले से ही कई फूड ब्रांड्स के साथ साझेदारी कर चुकी है, जिनमें Dominos, Zoop, Comesum, Behrouz सहित कुछ अन्य ब्रांड्स शामिल हैं। अब, यात्री अपनी सीट पर Zomato के जरिए अपना पसंदीदा फूड मंगवा सकते हैं। एक बयान के अनुसार, इस पार्टनरशिप के साथ अब रेल यात्रियों के पास चुनने के लिए एक लंबी रेंज होगी।

जैसा कि हमने बताया, IRCTC ने फिलहाल पांच प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट (POC) शुरू किया है। ये पांच रेलवे स्टेशन नई दिल्ली, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी हैं। इस पीओसी के तहत, यात्री Zomato की सहायता से IRCTC ई-कैटरिंग पोर्टल के जरिए प्री-ऑर्डर किया गया फूड अपनी सीट पर प्राप्त कर सकते हैं।

बता दें कि इस खबर के सामने आने के बाद Zomato का शेयर प्राइस 52 हफ्तों के सबसे हाई पर पहुंच गया था, जो 115 रुपये था।

फेस्टिव सीजन के शुरू होने के साथ हाल ही में रेलवे कैटरिंग सेवा ने अपने यात्रियों के लिए खास सर्विस और ऑफर भी शुरू किया है। IRCTC की कैटरिंग शाखा ने व्रत रखने वाले यात्रियों की स्पेशल डिमांड को देखते हुए नवरात्रि थालियों की घोषणा भी की थी।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: IRCTC, IRCTC Zomato, IRCTC E Catering
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »