एलन मस्क की भारत में हाई-स्पीड इंटरनेट शुरू करने में दिलचस्पी, Reliance Jio ने किया विरोध

स्टारलिंक को स्पेक्ट्रम की नीलामी के मुद्दे पर Mukesh Ambani की टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio से कड़े विरोध का सामना करना पड़ रहा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 जून 2023 21:52 IST
ख़ास बातें
  • इससे दूरदराज के क्षेत्रों में इंटरनेट को पहुंचाने में आसानी होगी
  • स्टारलिंक चाहती है कि केंद्र सरकार स्पेक्ट्रम की नीलामी न करे
  • रिलायंस जियो इससे सहमत नहीं है

स्टारलिंक का मानना है कि स्पेक्ट्रम एक नेचुरल रिसोर्स है और इसे कंपनियों को शेयर करना चाहिए

दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति Elon Musk की Starlink की भारत में हाई-स्पीड इंटरनेट सर्विस शुरू करने में दिलचस्पी है। हालांकि, इसे Mukesh Ambani की टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio से कड़े विरोध का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय प्रधानमंत्री Narendra Modi से मंगलवार को मीटिंग के बाद मस्क ने कहा था कि वह देश में स्टारलिंक की इंटरनेट सर्विस को लॉन्च करना चाहते हैं। उनका कहना था कि इससे दूरदराज के क्षेत्रों में इंटरनेट को पहुंचाने में सहायता मिलेगी।  

हालांकि, मस्क ने इस सर्विस को लेकर स्पेक्ट्रम की नीलामी के मुद्दे पर रिलायंस जियो के साथ टकराव के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। स्टारलिंक चाहती है कि केंद्र सरकार स्पेक्ट्रम की नीलामी न करे और अन्य देशों की तरह इसके लिए सर्विस शुरू करने के लिए लाइसेंस जारी करे। कंपनी का मानना है कि यह एक नेचुरल रिसोर्स है और इसे कंपनियों को शेयर करना चाहिए। स्टारलिंक का कहना है कि नीलामी से भौगोलिक बंदिशें लग सकती हैं जिससे कॉस्ट में बढ़ोतरी होगी। हालांकि, रिलायंस जियो इससे सहमत नहीं है। कंपनी ने सरकार को भेजे पत्र में स्पेक्ट्रम के लिए नीलामी कराने की मांग की है। 
Advertisement

रिलायंस जियो का कहना है कि विदेशी सैटेलाइट सर्विस प्रोवाइडर्स वॉयस और डेटा सर्विसेज उपलब्ध करा सकते हैं और इससे देश की टेलीकॉम कंपनियों को मुश्किल होगी। इस वजह से कंपनी ने नीलामी कराने की मांग की है जिससे प्रतिस्पर्धा की समान स्थितियां हो सकेंगी। इस बारे में जानकारी रखने वाले इंडस्ट्री के एक सूत्र ने बताया कि रिलायंस सैटेलाइट स्पेक्ट्रम की नीलामी को लेकर सरकार पर दबाव डालना जारी रखेगी। 

पिछले वर्ष यूक्रेन पर रूस के हमले की शुरुआत से ही स्टारलिंक ने यूक्रेन को सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस उपलब्ध कराई थी। यूक्रेन को फ्री सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस देने में स्‍टारलिंक की मुख्य कंपनी ने बड़ी रकम खर्च की थी। मस्क इलेक्ट्रिक कार मेकर Tesla और माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Twitter के भी चीफ हैं। टेस्ला ने भारत में इलेक्ट्रिक कारें बनाने के लिए फैक्टरी लगाने की योजना बनाई है। हाल ही में कंपनी के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स ने इसे लेकर केंद्र सरकार के अधिकारियों के साथ मीटिंग की थी। पिछले वर्ष मस्क ने सरकार से इम्पोर्टेड कारों पर ड्यूटी को कम करने का निवेदन किया था। हालांकि, सरकार ने इसे मानने से इनकार कर दिया था। 
Advertisement
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  2. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  3. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  4. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  5. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  6. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  7. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  8. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  9. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  10. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.