• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • स्नैपडील दिवाली ऑफरः आईफोन 6एस, सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज और अन्य प्रोडक्ट पर मिलेगी छूट

स्नैपडील दिवाली ऑफरः आईफोन 6एस, सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज और अन्य प्रोडक्ट पर मिलेगी छूट

स्नैपडील दिवाली ऑफरः आईफोन 6एस, सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज और अन्य प्रोडक्ट पर मिलेगी छूट
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट की तरह स्नैपडील ने भी दिवाली सेल के मौके पर मिलने वाले ऑफर की झलक दे दी है। स्नैपडीली की अनबॉक्स दिवाली सेल का आयोजन 2-6 अक्टूबर के बीच होगा। सेल के दौरान कई प्रोडक्ट पर जबरदस्त छूट मिलेगी। इसके अलावा स्मार्टफोन, टैबलेट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट पर एक दिन के लिए ख़ास ऑफर उपलब्ध होंगे। यह ई-कॉमर्स साइट 5 दिन तक चलने वाली इस सेल के दौरान कई यूज़र को आईफोन 5, आईफोन 5एस और ले मैक्स 2 प्राइज़ के तौर पर देगी।

स्नैपडील ने सिटीबैंक के साथ साझेदारी की है। सेल में इस बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर ग्राहकों को इंस्टेंट 20 फीसदी डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा बजाज फिनसर्व का नो कोस्ट ईएमआई प्लान उपलब्ध होगा। इस प्लान को चुनने पर किसी डाउन पेमेंट की ज़रूरत नहीं होगी और कोई प्रोसेसिंग फी भी नहीं लगेगा।

अनबॉक्स दिवाली सेल के प्रिव्यू पेज पर स्नैपडील ने बताया है कि वह आईफोन 6एस और सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज पर छूट देगी। स्नैपडील ने छूट के आंकड़े का खुलासा तो नहीं किया है, लेकिन सेल को देखते हुए हम बड़ी छूट की उम्मीद कर सकते हैं। आपको सोनी प्लेस्टेशन 4 (1 टीबी वेरिएंट), कैनन ईओएस 1300डी और अन्य होम इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट पर छूट मिलेगी।

सैमसंग, शाओमी, माइक्रोमैक्स, ऐप्पल, लेनोवो, एचपी, सीगेट, सेनडिस्क और एलजी जैसे नामी ब्रांड इस सेल का हिस्सा होंगे। सेल को ध्यान रखते हुए हम आपको सुझाव देंगे कि आप पहले से ही स्नैपडील पर रजिस्टर कर लें, ताकि कोई डील हाथ से ना निकल जाए।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »