• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • सिंगल चार्ज में 240 KM चलने वाला Simple One इलेक्ट्रिक स्‍कूटर 15 अगस्त को होगा लॉन्च, महज 1,947 रुपये में होगा प्री बुक

सिंगल चार्ज में 240 KM चलने वाला Simple One इलेक्ट्रिक स्‍कूटर 15 अगस्त को होगा लॉन्च, महज 1,947 रुपये में होगा प्री-बुक

कंपनी इस स्कूटर को अलग-अलग फ़ेज के तहत लॉन्च करेगी, जिसमें से शुरुआत में इसे 13 राज्यों में लॉन्च किया जाएगा। सिंगल एनर्जी का यह स्कूटर कुछ जबरदस्त फीचर्स से लैस है। कंपनी के अनुसार, यह स्कूटर अच्छी रेंज तो देगा ही, साथ ही इसमें भरपूर पावर भी होगी।

सिंगल चार्ज में 240 KM चलने वाला Simple One इलेक्ट्रिक स्‍कूटर 15 अगस्त को होगा लॉन्च, महज 1,947 रुपये में होगा प्री-बुक
विज्ञापन
Simple Energy अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple One की प्री-बुकिंग 15 अगस्त से शुरू करने वाली है। जैसा कि आप सभी जानते हैं हर साल 15 अगस्त देश अपना स्वतंत्रता दिवस (Independence day) मनाता है और इस साल देश अपना 75वां  स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। देश को आज़ादी 1947 में मिली थी और इसी को ध्यान में रखते हुए Simpe Energy ने भी प्री-बुकिंग की कीमत 1947 रुपये रखी है। स्कूटर को कंपनी की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन बुक किया जाएगा। बता दें, इसी दिन Ola भी अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola Scooter को भारत में पेश करने वाला है।
 

Simple Energy के CEO, Suhas Rajkumar ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर की 15 अगस्त से महज 1,947 रुपये में प्री-बुकिंग शुरू होने की जानकारी दी। कंपनी का कहना है कि जो ग्राहक इस स्कूटर को प्री-बुक करेंगे, प्रोडक्शन शुरू होने के बाद उन्हें प्राथमिकता के साथ डिलिवरी मिलेगी। जैसा कि हमने बताया, इच्छुक ग्राहक इस स्कूटर को 1,947 रुपये में प्री-बुक कर सकते हैं। इसकी प्री-बुकिंग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर शाम 5 बजे से शुरू होगी। अच्छी बात यह है कि बुकिंग अमाउंट पूरी तरह से रिफंडेबल होगा।

कंपनी इस स्कूटर को अलग-अलग फ़ेज के तहत लॉन्च करेगी, जिसमें से शुरुआत में इसे 13 राज्यों में लॉन्च किया जाएगा। सिंगल एनर्जी का यह स्कूटर कुछ जबरदस्त फीचर्स से लैस है। कंपनी के अनुसार, यह स्कूटर अच्छी रेंज तो देगा ही, साथ ही इसमें भरपूर पावर भी होगी।

पावर और रेंज की बात करें, तो दावा किया जा रहा है कि सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर (Simple One electric scooter) सिंगल चार्ज मे 240 किलोमीटर तक का सफर तय करने में सक्षम होगा। इसमें अलग-अलग ड्राइविंग मोड भी होंगे। इसकी अधिकतम स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा होगी और यह महज 3.6 सेकेंड में 0 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकेगा। इसकी कीमत 1.10 लाख रुपये से लेकर 1.20 लाख रुपये के बीच हो सकती है
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric Scooter
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  5. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  6. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  8. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  9. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  10. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »