• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों से बेझिझक करें लेह लद्दाख का ट्रिप, इस भारतीय कंपनी ने लगाए 18 चार्जिंग स्टेशन

अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों से बेझिझक करें लेह-लद्दाख का ट्रिप, इस भारतीय कंपनी ने लगाए 18 चार्जिंग स्टेशन

 NH-4 (मनाली-लेह) हाईवे पर 18 EV Charging Stations में से 15 चार्जिंग पॉइंट ऐसे हैं, जो समुद्र स्तर से 10,000 से 14,000 फीट की ऊंचाई पर हैं। इस तरह ये दुनिया के सबसे ऊंचे चार्जिंग स्टेशनों में से एक बन गए हैं।

अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों से बेझिझक करें लेह-लद्दाख का ट्रिप, इस भारतीय कंपनी ने लगाए 18 चार्जिंग स्टेशन

इससे पहले स्पीति के काज़ा में goEgoNetwork ने भी एक चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया था

ख़ास बातें
  • Shuchi Anant Virya कंपनी ने दो अन्य कंपनियों के साथ मिलकर बनाया ब्रांड
  • मनाली-लेह हाईवे (NH-4) पर लगाए गए 18 चार्जिंग स्टेशन
  • दुनिया में सबसे ज्यादा ऊंचाई पर स्थित चार्जिंग स्टेशन का खिताब किया हासिल
विज्ञापन

यदि आपके पास इलेक्ट्रिक कार है और आप लेह-लद्दाख की ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि तीन भारतीय कंपनियों की साझेदारी ने मनाली-लेह हाईवे पर ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाए हैं। इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में काम करने वाली कंपनी Shuchi Anant Virya ने  Lithium Urban Technologies और Fourth Partner Energy के साथ मिलकर PowerBank ब्रांड के तहत उत्तरी भारत में समुद्र स्तर से लगभग 10,000 फीट की ऊंचाई पर चार्जिंग स्टेशन लगा कर कीर्तिमान स्थापित किया है। इससे अब लेह-लद्दाख जाने के इच्छुक लोग अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल को लेकर उत्तरी भारत की इन खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

Shuchi Anant Virya ने जानकारी दी है कि कंपनी ने PowerBank ब्रांड के तहत  NH-4 (मनाली-लेह) हाईवे पर 18 EV Charging Station लगाए हैं और इस काम को केवल 10 दिनों में किया गया है। इन 18 में से 15 चार्जिंग पॉइंट ऐसे हैं, जो समुद्र स्तर से 10,000 से 14,000 फीट की ऊंचाई पर हैं। इसी के साथ ये दुनिया के सबसे ऊंचे चार्जिंग स्टेशनों में से एक बन गए हैं।
 

इन सभी चार्जिंग पॉइंट पर Type-1 और Type-2 AC चार्जर लगाए गए हैं, जिससे आप भारत में मौजूद सभी तरह के इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज कर सकते हैं। इन चार्जिंग पॉइंट की खास बात यह है कि ये सभी इलेक्ट्रिक कार के साथ-साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर, इलेक्ट्रिक बाइक या इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स को भी चार्ज कर सकते हैं।

PowerBank पहला ब्रांड नहीं है, जिसने लेह-लद्दाख के आसपास इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए हैं। इससे पहले स्पीति के काज़ा में पुणे स्थित स्टार्टअप goEgoNetwork ने भी इस साल सितंबर महीने में एक चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया था। यह चार्जिंग पॉइंट भी हर तरह की इलेक्ट्रिक गाड़ियों को चार्ज कर सकता है।

निश्चित तौर पर लेह-लद्दाख के रास्ते पर इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने से कई लोगों को इलेक्ट्रिक गाड़ियों से सफर करने में आसानी होगी और उनका इतने लंबे रास्ते में अचानक बैटरी खत्म होने का डर भी खत्म होगा। इतना ही नहीं, यह पर्यावरण के लिए भी एक अच्छा कदम साबित होगा, क्योंकि इलेक्ट्रिक गाड़ियों के बढ़ने से प्रदूषण कम होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »