Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!

कहा गया है कि यह तीन साइज में पेश किया जाएगा जिसमें 11 इंच, 12 इंच, 13 इंच मॉडल शामिल होंगे।

Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!

Photo Credit: Flipkart

Ai+ LapTab ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए NxtQ OS के साथ आने वाला है।

ख़ास बातें
  • LapTab ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए NxtQ OS के साथ आने वाला है।
  • इसमें एक समर्पित PC मोड भी होगा।
  • डिवाइस में 10,000mAh की बैटरी होगी और 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा।
विज्ञापन

Ai+ भारत में अपना नया टैबलेट LapTab बहुत जल्द लॉन्च करने वाली है। इसकी खास बात है कि कंपनी ने इसे लैपटैब कहा है, यानी यह टैबलेट जैसा कॉम्पेक्ट होगा लेकिन काम इससे लैपटॉप जैसा लिया जा सकेगा। यानी कि एक प्रोडक्टिव डिवाइस के रूप में देसी ब्रांड इसे पेश करने वाली है। Ai+ LapTab के नए फीचर्स का खुलासा कंपनी ने किया है। इसमें 10,000mAh की विशाल बैटरी होगी। वहीं, कनेक्टिविटी फीचर्स से भी कंपनी ने पर्दा उठा दिया है। आइए जानते हैं LapTab के लॉन्च से पहले इसकी खास बातें। 

Ai+ LapTab Features

Ai+ LapTab के लॉन्च से पहले कंपनी ने Flipkart (via)पर इसके खास फीचर्स से पर्दा उठा दिया है। इसी के साथ टैबलेट का डिजाइन अब खुलकर सामने आ गया है। कहा गया है कि यह तीन साइज में पेश किया जाएगा जिसमें 11 इंच, 12 इंच, 13 इंच मॉडल शामिल होंगे। इसके साथ में कंपनी कीबोर्ड और स्टाइलस का सपोर्ट भी देने वाली है। 

Ai+ LapTab ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए NxtQ OS के साथ आने वाला है। इसमें एक समर्पित PC मोड भी होगा। इसकी मदद से यूजर इसमें मल्टीपल विंडो खोल सकेगा, डॉक्यूमेंट्स को मैनेज कर सकेगा, और लॉन्ग फॉर्म कंटेंट भी लिख सकेगा जैसा कि लैपटॉप फीचर्स में देखा जाता है। Ai+ का कहना है कि LapTab को सीखने वालों, क्रिएटर्स और प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसका इस्तेमाल पढ़ाई, डिजाइन और मनोरंजन जैसे कामों में किया जा सकता है।

LapTab में लेटेस्ट अपडेट के द्वारा पता चलता है कि इसमें डुअल सिम सपोर्ट होगा। यह 5G कनेक्टिविटी से लैस होगा। स्टोरेज को भी बढ़ाने का विकल्प इसमें मिलने वाला है। डिवाइस में 10,000mAh की बैटरी होगी और 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। इसकी प्राइसिंग को लेकर कुछ रिपोर्ट्स में सामने आ चुका है कि यह सस्ते दामों में लॉन्च हो सकता है। यानी इसे हर कोई खरीद सकेगा, चाहे वह स्टूडेंट हो, क्रिएटर हो या फिर कोई जॉब करने वाला व्यक्ति। जल्द ही कंपनी इसे लेकर कोई घोषणा कर सकती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »