• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी

MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी

MIVI जल्द ही अपना पहला 5G स्मार्टफोन MIVI One 5G लेकर आने वाला है और अब कंपनी ने लॉन्च से पहले अपनी आफ्टर-सेल्स सर्विस यानी कि MIVI Care+ के बारे में जानकारी शेयर की है।

MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी

Photo Credit: MIVI

MIVI Care+ से फोन पर वारंटी मिलेगी।

ख़ास बातें
  • MIVI ने MIVI One 5G के लॉन्च से पहले MIVI Care+ की जानकारी साझा की है।
  • MIVI One 5G भारतीय बाजार में 24 सितंबर 2026 को लॉन्च होने वाला है।
  • MIVI One 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर होगा।
विज्ञापन

MIVI जल्द ही अपना पहला 5G स्मार्टफोन MIVI One 5G लेकर आने वाला है और अब कंपनी ने लॉन्च से पहले अपनी आफ्टर-सेल्स सर्विस यानी कि MIVI Care+ के बारे में जानकारी शेयर की है। इसके अलावा कंपनी ने एक टीजर जारी किया है, जिसमें आगामी फोन के लिए सपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और कस्टमर सर्विस पॉलिसी की जानकारी मिली है। यह फोन भारतीय बाजार में बिक्री के लिए 24 सितंबर से उपलब्ध होगा। आइए MIVI One 5G के बारे में विस्तार से जानते हैं।

MIVI ने MIVI One 5G के लॉन्च से पहले MIVI Care+ की जानकारी साझा की है।


MIVI Care+ में ग्राहकों को क्या कुछ मिलेगा:

वारंटी कवरेज: बिना किसी अतिरिक्त खर्च के एक साल की स्टैंडर्ड वारंटी मिलती है।
सर्विस नेटवर्क: देश भर में 500 से ज्यादा सर्विस सेंटर्स की सुविधा मिलती है।
रिप्लेसमेंट पॉलिसी: 7 दिन की रिप्लेसमेंट विंडो मिलती है जो कि रिप्लेस्ड, नॉट रिपेयर्ड गाइडलाइन पर काम करती है।
डिजिटल सपोर्ट: सर्विस और सपोर्ट से जुड़ी रिक्वेस्ट को मैनेज करने के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया MIVI Care+ मोबाइल ऐप शामिल है।
कॉन्सिअर्ज असिस्टेंस: डिवाइस के मेंटेनेंस के लिए घर से पिकअप, रिपेयर और रिटर्न की सर्विस मिलती है।

MIVI One 5G कब होगा उपलब्ध
MIVI One 5G स्मार्टफोन भारतीय बाजार में 24 सितंबर 2026 को लॉन्च होने वाला है। लॉन्च होने के बाद इस फोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर शुरू होगी।

MIVI One 5G Features
MIVI One 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर होगा। MIVI ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा सिस्टम होगा। यह फोन कलर विकल्प के मामले में ग्रीन, पर्पल और ब्लू में आएगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  2. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  4. आपकी UPI पेमेंट रहेगी बिल्कुल फ्री! P2P ट्रांजैक्शन पर नहीं है कोई चार्ज, सरकार ने किया साफ
  5. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  7. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  8. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  9. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  10. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »