अब QR कोड वाला PAN Card जारी करेगी सरकार, क्‍या है यह? फीस भी देनी होगी? जानें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय कैबिनेट ने सोमवार को बड़ा फैसला लेते हुए PAN 2.0 प्रोजेक्ट को मंजूरी दी।

अब QR कोड वाला PAN Card जारी करेगी सरकार, क्‍या है यह? फीस भी देनी होगी? जानें

सरकार का कहना है कि नया पैन कार्ड फ्री में बनाया जाएगा। जिसके पास पहले से पैन कार्ड है, उसे कोई भी शुल्‍क नहीं देना होगा।

ख़ास बातें
  • क्‍यूआर कोड वाले पैन कार्ड जारी करेगी सरकार
  • केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • फ्री में अपडेट किए जाएंगे लोगों के पैन कार्ड
विज्ञापन
QR Code PAN Card : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय कैबिनेट ने सोमवार को बड़ा फैसला लेते हुए PAN 2.0 प्रोजेक्ट को मंजूरी दी। इस फैसले के बाद आपका पैन कार्ड बदल जाएगा। अब क्‍यूआर कोड (QR Code) वाला पैन कार्ड जारी किया जाएगा। क्‍या है QR Code PAN Card? इसका क्‍या फायदा होगा? क्‍या नए पैन कार्ड के लिए आपको पैसे चुकाने होंगे? आइए जानते हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, केंद्र सरकार ने जिस PAN 2.0 को मंजूरी दी है, वह आपके मौजूदा पैन कार्ड को बदल देगा। इसके बाद एक नया पैन कार्ड जारी किया जाएगा, जिसमें क्यूआर कोड होगा। 
 

क्‍यूआर कोड वाले पैन कार्ड से क्‍या फायदा? 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह एक तरह का अपग्रेड है, जिसका मकसद देश के टैक्‍सपेयर्स को बेहतर डिजिटल एक्‍सपीरियंस देना है। खासतौर पर किसी बिजनेस से जुड़े पैन, टिन और टैन नंबरों को एक कॉमन बिजनेस आइडेंटिफायर के रूप में इंटीग्रेट करना है। 
 

क्‍या सभी के पैन कार्ड बदले जाएंगे? 

जी हां! सरकार के फैसले के बाद वो सभी पुराने पैन कार्ड बदले जाएंगे, जिनमें क्‍यूआर कोड नहीं है। इंडिविजुअल्‍स यानी लोगों के लिए सरकार कुछ साल से क्‍यूआर कोड वाले पैन कार्ड रिलीज कर रही है, लेकिन अभी भी लोगों के पास क्‍यूआर कोड वाले पैन कार्ड नहीं हैं। 
 

क्‍या पैन कार्ड का नंबर भी बदल जाएगा

नहीं, अभी जो आपका पैन कार्ड नंबर है, वो नहीं बदलेगा। पुराना नंबर ही वैलिड होगा। सभी को नया पैन कार्ड बनवाना होगा। 
 

क्‍या नया पैन कार्ड बनवाने के लिए पैसे देने होंगे? 

सरकार का कहना है कि नया पैन कार्ड फ्री में बनाया जाएगा। जिसके पास पहले से पैन कार्ड है, उसे कोई भी शुल्‍क नहीं देना होगा। यह आपके अड्रेस पर फ्री में डिलिवर हो जाएगा। 

सरकार का दावा है कि नए पैन कार्ड में यूजर्स का डेटा एकदम सेफ रहेगा। इस पूरे प्रोजेक्‍ट पर सरकार करीब 1435 करोड़ रुपये खर्च करेगी। देश में साल 1972 से पैन कार्ड जारी किए जा रहे हैं। अबतक 78 करोड़ से ज्‍यादा पैन कार्ड इशू किए गए हैं। यह 10 नंबरों वाला एक यूनीक आइडेंटिटी प्रूफ होता है। इसकी मदद से लोग अपना टैक्‍स जमा करते हैं।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 33 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Vivo का 64MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  2. 600 लीटर क्षमता वाला Mijia Refrigerator Pro Cross किया Xiaomi ने लॉन्च, 10 साल की वारंटी! जानें कीमत
  3. Motorola Edge 70 Pro vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: 40K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  5. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  6. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  7. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  9. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  10. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »