Gmail में चंद क्लिक में 'Unsubscribe' करें सभी स्पैम ईमेल, इनबॉक्स हमेशा रहेगा साफ!

Gmail का Manage Subscriptions फीचर आपको एक जगह से सभी अनचाहे Emails को Unsubscribe करने देता है।

Gmail में चंद क्लिक में 'Unsubscribe' करें सभी स्पैम ईमेल, इनबॉक्स हमेशा रहेगा साफ!

Photo Credit: Google

ख़ास बातें
  • Gmail में सभी सब्सक्रिप्शन एक जगह देखने और मैनेज करने का ऑप्शन
  • एक क्लिक में अनचाहे ईमेल्स से Unsubscribe करना अब आसान
  • इनबॉक्स क्लीन रखकर जरूरी मेल्स जल्दी ढूंढने में मदद मिलती है
विज्ञापन

अगर आपका Gmail इनबॉक्स रोजाना प्रमोशनल मेल, न्यूजलेटर और बेकार सब्सक्रिप्शन से भर जाता है, तो अब इससे छुटकारा पाना काफी आसान हो गया है। Gmail में एक 'Manage Subscriptions' नाम का फीचर आता है, जो आपको एक ही जगह पर सभी मेलिंग लिस्ट्स और सब्सक्रिप्शन्स देखने और कंट्रोल करने का ऑप्शन देता है। पहले जहां हर मेल खोलकर अलग-अलग unsubscribe करना पड़ता था, वहीं अब यह फीचर पूरे प्रोसेस को काफी सिंपल और फास्ट बना देता है। अगर आप भी अपने इनबॉक्स को क्लीन और ऑर्गनाइज रखना चाहते हैं, तो यह फीचर आपके काफी काम आ सकता है।

चलिए जानते हैं कि Gmail में Manage Subscriptions फीचर कैसे यूज करना है;

How to Unsubscribe Mails in Bulk

सबसे पहले Gmail ऐप या वेब वर्जन ओपन करें और अपने अकाउंट में लॉगिन करें। इसके बाद लेफ्ट साइड में दिए गए मेन्यू (तीन लाइन) पर टैप करें। यहां आपको “Manage Subscriptions” ऑप्शन दिखेगा, उस पर टैप/क्लिक करें।

अब आपके सामने एक लिस्ट खुलेगी, जिसमें सभी एक्टिव सब्सक्रिप्शन्स और न्यूजलेटर दिखेंगे, जिनसे आपको मेल आते हैं। यहां हर सब्सक्रिप्शन के साथ आपको यह भी दिखेगा कि आपको कितनी बार मेल मिल रहे हैं।

अगर आप किसी भी सब्सक्रिप्शन को बंद करना चाहते हैं, तो उसके सामने दिए गए “Unsubscribe” बटन पर टैप/क्लिक करें। Gmail खुद ही उस मेलिंग लिस्ट से आपको हटाने की रिक्वेस्ट भेज देता है, जिससे आपको आगे उस तरह के मेल नहीं मिलते।

यदि आप उस सेंडर को पूरी तरह से अनसब्सक्राइब नहीं करना जाहते, तो सेंडर पर टैप/क्लिक करने पर अंदर उसके द्वारा भेजे सभी न्यूजलेटर या प्रोमोशनल मेल दिखाई देंगे। आप यहां एक-एक करके उन मेल्स को डिलीट भी कर सकते हैं।

यह फीचर क्यों काम का है?

पहले यूजर्स को हर प्रमोशनल मेल के अंदर जाकर unsubscribe लिंक ढूंढना पड़ता था, जो काफी टाइम लेने वाला काम था। अब इस फीचर के जरिए आप एक ही जगह से सब कुछ मैनेज कर सकते हैं। इससे इनबॉक्स क्लटर कम होता है और जरूरी मेल्स आसानी से दिखने लगते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  10. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »