PM Modi ने उड़ाया ड्रोन, कहा रोजगार व भारत के विकास के लिए महत्वपूर्ण

भारत ड्रोन महोत्सव में PM Narendra Modi ने रिमोट कन्ट्रोल के जरिये खुद भी एक ड्रोन उड़ाया और उसे उड़ाते हुए प्रधानमंत्री काफी उत्साहित भी नजर आए।

PM Modi ने उड़ाया ड्रोन, कहा रोजगार व भारत के विकास के लिए महत्वपूर्ण

भारत ड्रोन महोत्सव में पीएम मोदी ने रिमोट कन्ट्रोल के जरिये खुद भी एक ड्रोन उड़ाया

ख़ास बातें
  • PM Modi ने ड्रोन को देश में विकास को ट्रैक करने के लिए आवश्यक बताया
  • ड्रोन महोत्सव में मोदी ने रिमोट कन्ट्रोल के जरिये खुद एक ड्रोन उड़ाया
  • पीएम मोदी ने तकनीक का हब बनाने के लिए स्टार्टअप्स को भी आमंत्रित किया
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज प्रगति मैदान में दो दिवसीय 'भारत ड्रोन महोत्सव 2022' का उद्घाटन किया और इस मौके पर ड्रोन टेक्नोलॉजी से जुड़ी कई बातें साझा की। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ड्रोन तकनीक को लेकर भारतीय उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने ड्रोन को देश में विकास को ट्रैक करने के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने यह भी कहा कि ड्रोन टेक्नोलॉजी भारत में रोजगार के एक उभरते हुए सेक्टर की संभावनाओं को दिखाती हैं।

पीएम मोदी ने कहा “आपदा प्रबंधन हो, कृषि हो, निगरानी हो, मीडिया हो या पर्यटन; ड्रोन क्रांति लाएगा कि कैसे जनता को सर्विस मुहैया की जाती हैं और सरकारी सेवाएं प्रदान करते हुए जीवन को भी आसान बनाते हैं।" उन्होंने कहा कि डिजिटल मैपिंग में ड्रोन की मदद से करीब 65 लाख प्रॉपर्टी कार्ड जारी किए गए। "ड्रोन तकनीक सरकारी सेवाएं प्रदान करते समय कृषि में मानवीय हस्तक्षेप को दूर कर रही है।"

पीएम मोदी ने आगे कहा कि जब केदारनाथ के पुनिर्माण का काम शुरू हुआ था, तो हर बार 'मेरे लिए वहां जाना संभव नहीं था।' ऐसे में उन्होंने ड्रोन के जरिए केदारनाथ के काम का निरीक्षण किया था।

भारत ड्रोन महोत्सव में पीएम मोदी ने रिमोट कन्ट्रोल के जरिये खुद भी एक ड्रोन उड़ाया और उसे उड़ाते हुए प्रधानमंत्री काफी उत्साहित भी नजर आए।

पीएम मोदी ने भारत को ड्रोन तकनीक का हब बनाने के लिए स्टार्टअप्स और निर्माताओं को भी आमंत्रित किया। उन्होंने कहा “हमने देश में ड्रोन को अपनाने के लिए अनावश्यक नियमों और बाधाओं को कम किया है। ड्रोन पुलिसिंग, यातायात प्रबंधन, दूरदराज के इलाकों में नए पेड़ लगाने आदि में मदद कर सकते हैं...ड्रोन हमारे देश के काम करने के तरीके को बदल देंगे। ड्रोन भारत भर में सेवाओं के प्रौद्योगिकी-संचालित वितरण में सहायता करेगा।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हेडफोन लॉन्च हुए 1000mAh बैटरी, RGB लाइटिंग के साथ, जानें कीमत
  3. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  4. NEET UG Re-exam: Telegram पर बैन के बीच NEET UG का री-एग्जाम आज! 20 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य की परीक्षा
  5. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  6. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  7. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  8. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  9. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  10. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »