लोकसभा चुनाव का होगा कारों की बिक्री पर असरः टाटा मोटर्स

इससे पहले फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने कहा था कि चुनाव को लेकर अनिश्चितता से इस महीने ऑटोमोबाइल कंपनियों की बिक्री घट सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 मई 2024 14:31 IST
ख़ास बातें
  • डिमांड के आकलन के लिए कंपनी चुनाव के समाप्त होने का इंतजार कर रही है
  • टाटा मोटर्स की तमिलनाडु में एक फैक्टरी लगाने की योजना है
  • इस फैक्टरी में JLR ब्रांड के तहत लग्जरी कारों की मैन्युफैक्चरिंग होगी

इस वित्त वर्ष में पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स में ग्रोथ घटकर लगभग पांच प्रतिशत रह सकती है

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Tata Motors का अनुमान है कि लोकसभा चुनाव के कारण इस वित्त वर्ष की पहली छमाही में पैसेंजर व्हीकल्स की डिमांड पर असर पड़ सकता है। लोकसभा चुनाव अप्रैल से मध्य से शुरू हुए थे और जून की शुरुआत में मतगणना के साथ समाप्त होंगे। 

एक मीडिया रिपोर्ट में टाटा मोटर्स के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर, P B Balaji के हवाले से बताया गया है कि डिमांड के आकलन के लिए कंपनी चुनाव के समाप्त होने का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव का देश में पैसेंजर व्हीकल्स की डिमांड पर असर पड़ता है। इससे पहले फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने कहा था कि चुनाव को लेकर अनिश्चितता से इस महीने ऑटोमोबाइल कंपनियों की बिक्री घट सकती है। इस वित्त वर्ष में पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स में ग्रोथ घटकर लगभग पांच प्रतिशत रह सकती है। हालांकि, Balaji को उम्मीद है कि दूसरी छमाही में सेल्स में ग्रोथ में बढ़ोतरी होगी। 

टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल्स (EV सहित) की इंटरनेशनल होलसेल्स पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 15 प्रतिशत बढ़ी है। इस अवधि में कंपनी ने 1,55,651 यूनिट्स की बिक्री की है। कंपनी की यूनिट Jaguar Land Rover की इंटरनेशनल होलसेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 16 प्रतिशत बढ़कर 1,10,190 यूनिट्स की रही है। चौथी तिमाही में Jaguar की होलसेल्स 13,528 यूनिट्स और Land Rover की 96,662 यूनिट्स की थी। इसमें चीन में Chery Automobiles के साथ ज्वाइंट वेंचर की होलसेल्स शामिल नहीं है। Chery Automobiles की सेल्स 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1,10,190 यूनिट्स की थी। टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल्स और Tata Daewoo की होलसेल्स 6 प्रतिशत घटकर 1,11,591 यूनिट्स थी। 

कंपनी की तमिलनाडु में एक फैक्टरी लगाने की योजना है। इस फैक्टरी में Jaguar Land Rover (JLR) ब्रांड के तहत लग्जरी कारों की मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी। पिछले फाइनेंशियल ईयर में भारत में JLR की बिक्री में 81 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस फैक्टरी में एक अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट किया जा सकता है। इससे पहले टाटा मोटर्स और JLR ने JLR के इलेक्ट्रिफाइड मॉड्यूलर आर्किटेक्चर (EMA) प्लेटफॉर्म की लाइसेंसिंग के लिए एग्रीमेंट किया था। इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल टाटा मोटर्स के आगामी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में किया जाएगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.