Panasonic ने CES 2025 में पेश किए Z95B सीरीज, W95B सीरीज और W70B सीरीज स्मार्ट टीवी

Panasonic ने CES 2025 में टेलीविजन की अपनी नई रेंज पेश की है।

Panasonic ने CES 2025 में पेश किए Z95B सीरीज, W95B सीरीज और W70B सीरीज स्मार्ट टीवी

Photo Credit: Panasonic

Panasonic OLED TV Z95A सीरीज में 65 इंच डिस्प्ले है।

विज्ञापन
Panasonic ने CES 2025 में टेलीविजन की अपनी नई रेंज पेश की है, जिसमें हाई-एंड Panasonic Z95B सीरीज OLED टीवी, Panasonic W95B सीरीज मिनी एलईडी टीवी और किफायती Panasonic  W70B सीरीज स्मार्ट टीवी शामिल हैं। आइए Panasonic Z95B Series OLED TV, W95B Series Mini LED TV और W70B Series Smart TV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Panasonic W95B, Z95B, W70B Series Smart TV Price


Panasonic नई टीवी सीरीज की कीमत और उपलब्धता का खुलासा रोलआउट के करीब करेगा जो कि 2025 की पहली तिमाही में पेश होने की उम्मीद है। Panasonic W70B सीरीज इस साल अमेरिका में उपलब्ध होगी।


Panasonic Z95B Series OLED TV


Panasonic Z95B सीरीज में 55 इंच, 65 इंच और 77 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इसमें पैनासोनिक का इनोवेटिव प्राइमरी RGB टेंडेम पैनल और थर्मलफ्लो कूलिंग सिस्टम है, जो ब्राइटनेस, कंट्रास्ट और कलर एक्यूरेसी को बेहतर करने के लिए डिजाइन किया गया है। टीवी प्राइम वीडियो कैलिब्रेटेड मोड, कैलमैन कैलिब्रेशन और ISFccc सपोर्ट से लैस, Z95B प्रोफेशनल-ग्रेड पिक्चर परफॉर्मेंस के साथ देखने के अनुभव को बेहतर बनाता है। बिल्ट-इन फायर टीवी एक पर्सनलाइज्ड होम स्क्रीन प्रदान करता है, जो स्ट्रीमिंग सर्विस,ऐप्स, लाइव चैनल और स्मार्ट होम डिवाइस को इंटीग्रेटेड करता है। एडवांस स्पीकर और स्पेटियल ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ 360 डिग्री साउड सिस्टम यूजर्स के लिए एक बेहतर अनुभव प्रदान करता है।


Panasonic W95B Series Mini LED TV


Panasonic W95B Series Mini LED TV में 55 इंच और 85 इंच डिस्प्ले का ऑप्शन दिया गया है जो कि बेहतर कंट्रास्ट, डायनामिक रेंज और कलर एक्यूरेसी के साथ बेहतर विजुअल प्रदान करता है। यूनिक डबल एरिया कंट्रोल, रियल टाइम कलर ट्यूनिंग और हाइब्रिड टोन मैपिंग जैसी टेक्नोलॉजी डीप ब्लैक कलर, वाइब्रेंट हाइलाइट्स और रियलस्टिक एचडीआर विजुअल प्रदान करती है। एचसीएक्स प्रो एआई प्रोसेसर एमके II और 4K रीमास्टर इंजन पर काम करने वाली W95B सीरीज फोटो की क्वालिटी को बेहतर करती है, बैंडिंग कम करता है और स्ट्रीमिंग क्वालिटी को बढ़ाता है। प्रिसिजन डिटेल के साथ डॉल्बी विजन आईक्यू का सपोर्ट करते हुए डीप व्यूइंग अनुभव प्रदान करता है। इसके अलावा इसमें 20W सबवूफर और डीप बेस मिलती है।


Panasonic W70B Series Smart TV


Panasonic ने अमेरिकी बाजार में Panasonic W70B सीरीज स्मार्ट टीवी भी पेश की है, जो कि 43 इंच से लेकर 85 इंच तक साइज में उपलब्ध है। इन 4K UHD मॉडल में एडवांस कलर, डिटेल और कंट्रास्ट प्रदान करने के लिए HDR10+, HDR10 और HLG जैसी HDR टेक्नोलॉजी है। स्लिम बेजल डिजाइन और प्रीमियम मेटल पेडस्टल स्टैंड किसी भी रूम की सुंदरता को बढ़ाते हुए बेहतर व्यूइंग अनुभव प्रदान करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL का प्राइवेटाइजेशन नहीं किया जाएगा, 9 करोड़ से ज्यादा हुए कस्टमर्स
  2. 9,020mAh की बैटरी के साथ जल्द लॉन्च होगा iQOO Z11
  3. Xiaomi Book Pro 14 लैपटॉप हुआ लॉन्च, टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ गजब के फीचर्स से है लैस, जानें कीमत
  4. अब नए तरीके से Reels कंट्रोल कर पाएंगे आप, Instagram पर टैप टू पॉज फीचर हुआ पेश, जानें
  5. Lyne ने Rs 449 से शुरू होने वाले ईयरबड्स CoolPods 11 Pro , नेकबैंड किए लॉन्च, 60 घंटे तक बैटरी!
  6. OnePlus Nord Buds 4 Pro लॉन्च, 54 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें क्या हैं खासियतें
  7. Lenovo ने  9,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया Legion Y700 Gen 5 गेमिंग टैबलेट, जानें प्राइस, फीचर्स
  8. Apple के चीफ Tim Cook ने जल्द रिटायरमेंट लेने से किया इनकार
  9. 40°C जैसी भयंकर गर्मी में राहत देने के लिए Elista लेकर आया 4 नए Snowstorm Air Cooler, जानें सबकुछ
  10. Realme C100i में हो सकती है 6.8 इंच LCD स्क्रीन, NBTC पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »