Xiaomi ने नया Mijia Air Purifier 6 किया लॉन्च, एक घंटे में बना देगा शुद्ध हवा! जानें कीमत

यह प्रति मिनट 11,666 लीटर का एयरफ्लो दे सकता है।

Xiaomi ने नया Mijia Air Purifier 6 किया लॉन्च, एक घंटे में बना देगा शुद्ध हवा! जानें कीमत

Photo Credit: Gizmochina

Mijia Air Purifier 6 में डुअल फिल्टर सिस्टम मिलता है जो डुअल फैन ब्लेड सेटअप के साथ आता है।

ख़ास बातें
  • प्यूरिफायर में 6 लेयर वाला फिल्टरेशन सिस्टम दिया गया है।
  • सिर्फ एक घंटे में यह 99.99 प्रतिशत PM10 पार्टिकल्स को हटा सकता है।
  • यह पॉलन एलर्जेंस को एक घंटे में 98.9 प्रतिशत तक हटा सकता है।
विज्ञापन

Xiaomi ने नया एयर प्यूरिफायर Mijia Air Purifier 6 मार्केट में पेश कर दिया है। घरेलू मार्केट में लॉन्च हुआ ये एयर प्यूरिफायर अब प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। इसमें डुअल फिल्टर सिस्टम मिलता है जो डुअल फैन ब्लेड सेटअप के साथ आता है। यह हवा की तेज सर्कुलेशन करता है और पुराने मॉडल की तुलना में ज्यादा कैपिसिटी वाली प्यूरिफिकेशन करता है। प्यूरिफायर में 6 लेयर वाला फिल्टरेशन सिस्टम दिया गया है। इसके साथ ही इसमें एंटी बैक्टीरियल लेयर दी गई है। इसका टॉप फ्लैट है जिससे इस पर सामान भी रखा जा सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

Xiaomi Mijia Air Purifier 6 Price

Mijia Air Purifier 6 की चीन में कीमत 1799 युआन (लगभग 25,000 रुपये) है। वर्तमान में ऑफर के तहत इसे 1399 युआन (via) (लगभग 19,500 रुपये) में खरीदा जा सकेगा। एयर प्यूरिफायर की सेल 13 मई से शुरू होगी। 

Xiaomi Mijia Air Purifier 6 Features

Mijia Air Purifier 6 में डुअल फिल्टर सिस्टम मिलता है जो डुअल फैन ब्लेड सेटअप के साथ आता है। यह हवा की तेज सर्कुलेशन करता है और पुराने मॉडल की तुलना में ज्यादा कैपिसिटी वाली प्यूरिफिकेशन करता है। कंपनी के अनुसार, यह दो घंटे में 99 प्रतिशत तक फॉर्मेल्डिहाइड खत्म कर सकता है। सिर्फ एक घंटे में यह 99.99 प्रतिशत PM10 पार्टिकल्स को हटा सकता है। इसके अलावा यह पॉलन एलर्जेंस को एक घंटे में 98.9 प्रतिशत तक हटा सकता है। 

प्यूरिफायर में 6 लेयर वाला फिल्टरेशन सिस्टम दिया गया है। इसके साथ ही इसमें एंटी बैक्टीरियल लेयर दी गई है। एक नैनो लेवल का प्रीसीजन फिल्टर, और कैमिकल एब्जॉर्प्शन के लिए खास कार्बन लेयर मिलती है। यह UV स्टर्लाइजेशन भी करता है। यह प्रति मिनट 11,666 लीटर का एयरफ्लो दे सकता है। इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसमें धूल का जमावड़ा नहीं होता है। टॉप फ्लैट है जिससे इस पर सामान भी रखा जा सकता है। इसमें 6 बिल्ट-इन सेंसर लगे हैं जो एयर क्वालिटी को मॉनिटर करते हैं और हवा में मौजूद PM1, PM2.5 के साथ ही डस्ट, फॉर्मेल्डिहाइड, तापमान, और नमी का पता भी लगाते हैं। Xiaomi HyperOS ईकोसिस्टम के साथ यह कनेक्ट हो सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »