• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Panasonic ने लॉन्च किए हाई डेफिनेशन कैमरा और Wi Fi कनेक्टिविटी वाले 5 नए वीडियो डोर फोन, जानें फीचर्स

Panasonic ने लॉन्च किए हाई-डेफिनेशन कैमरा और Wi-Fi कनेक्टिविटी वाले 5 नए वीडियो डोर फोन, जानें फीचर्स

Panasonic के ये प्रोडक्ट एनालॉग, हाइब्रिड और IP-इंटिग्रेटेड मॉडल्स हैं। सभी मॉडल्स वेदर और वैंडल-प्रूफ रेटिंग्स के साथ आते हैं और सिक्योरिटी के लिए इमें 2-टीयर और 3-टीयर फीचर्स मिलते हैं।

Panasonic ने लॉन्च किए हाई-डेफिनेशन कैमरा और Wi-Fi कनेक्टिविटी वाले 5 नए वीडियो डोर फोन, जानें फीचर्स

Photo Credit: Panasonic

Panasonic की नई रेंज में VL-VA514, VL-SA74, VL-SA611, VL-SA72 और VL-SA71 मॉडल शामिल हैं

ख़ास बातें
  • इनमें पैनासोनिक SmartWiFi ऐप के जरिए कनेक्टिविटी सपोर्ट मिलता है
  • ये मॉडल वेदरप्रूफ और वैंडल-प्रूफ डिजाइन के साथ आते हैं
  • लाइनअप बिल्ट-इन मेमोरी से लेकर एसडी कार्ड सपोर्ट तक स्टोरेज ऑप्शन देती है
विज्ञापन
Panasonic Life Solutions India ने भारत में वीडियो डोर फोन प्रोडक्ट्स की एक लंबी रेंज को लॉन्च किया है, जिसमें Panasonic VL-VA514, VL-SA74, VL-SA611, VL-SA72 और VL-SA71 मॉडल शामिल हैं। सभी मॉडल्स में घर की सुरक्षा बढ़ाने के लिए डिजाइन किए गए एडवांस सिक्योरिटी उपाय शामिल हैं। ये मॉडल वेदरप्रूफ और वैंडल-प्रूफ डिजाइन के साथ आते हैं, जो कंपनी के दावे अनुसार, विभिन्न वातावरणों में मजबूती सुनिश्चित करते हैं। ये वाइड सर्विलांस कवरेज देने का दावा करते हैं। हर एक मॉडल बेहतर सुरक्षा के लिए हाई-डेफिनिशन डोर कैमरा, हैंड्स-फ्री वीडियो इंटरकॉम और इलेक्ट्रिक लॉक इंटीग्रेशन से लैस आता है। लाइनअप बिल्ट-इन मेमोरी से लेकर एसडी कार्ड सपोर्ट तक स्टोरेज ऑप्शन प्रदान करती है। इसके साथ ही इनमें पैनासोनिक SmartWiFi ऐप के जरिए एनालॉग CCTV कैमरे और मोबाइल ऐप एक्सेस के साथ इंटिग्रेशन की सुविधा भी मिलती है।

Panasonic VL-VA514, VL-SA74, VL-SA611, VL-SA72 और VL-SA71 देश भर में रिटेलर्स, अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर्स और पैनासोनिक के D2C स्टोर पर उपलब्ध होंगे। इनकी कीमतों को बाद में घोषित किया जाएगा।

Panasonic के ये प्रोडक्ट एनालॉग, हाइब्रिड और IP-इंटिग्रेटेड मॉडल्स हैं। सभी मॉडल्स वेदर और वैंडल-प्रूफ रेटिंग्स के साथ आते हैं और सिक्योरिटी के लिए इमें 2-टीयर और 3-टीयर फीचर्स मिलते हैं। VL-VA514 से शुरुआत करें, तो ये मल्टी-फ्लोर इंस्टॉलेशन के लिए आदर्श प्रतीत होता है, क्योंकि इसमें चार मंजिल तक सपोर्ट मिलता है। इसमें हैंड्स-फ़्री वीडियो इंटरकॉम और वेदरप्रूफ (IP65) और वैंडल-प्रूफ (IK10) डिजाइन शामिल है। इसमें 2-मेगापिक्सल का हाई-डेफिनिशन डोर कैमरा दिया गया है। मॉडल एनालॉग और हाइब्रिड मॉनिटर सपोर्ट करता है और आरएफआईडी कार्ड अनलॉक फीचर से लैस आता है। इसमें कलर नाइट विजन की सुविधा भी है।

वहीं, VL-SA72 में एनालॉग सीसीटीवी कैमरा इंटिग्रेशन मिलता है। ये अपने बिल्ट-इन स्टोरेज के साथ 100 फोटो स्टोरेज का दावा करता है। ज्यादा स्टोरेज के लिए 32GB तक SD कार्ड सपोर्ट भी मिलता है। VL-SA74 मॉडल 7-इंच चौड़ी कलर स्क्रीन, रूम-टू-रूम इंटरकॉम, वाई-फाई और पैनासोनिक स्मार्टवाईफाई ऐप के जरिए मोबाइल ऐप एक्सेस प्रदान करता है। इसमें अलार्म सेंसर इंटीग्रेशन और मोशन डिटेक्शन अलर्ट भी शामिल हैं।

VL-SA71 मॉडल रूम-टू-रूम इंटरकॉम और इलेक्ट्रिक लॉक इंटिग्रेशन प्रदान करता है। इसमें भी वेदर और वैंडल-प्रूफ रेटिंग शामिल है। यह एनालॉग सीसीटीवी कैमरा इंटिग्रेशन को भी सपोर्ट करता है। VL-SA611 को हैंड्स-फ्री वीडियो इंटरकॉम के रूप पेश किया गया है, जिसमें हाई-डेफिनिशन डोर कैमरा मिलता है। यह भी कई इनडोर और आउटडोर यूनिट्स को सपोर्ट करता है। इसमें 256GB तक SD कार्ड लगाया जा सकता है। इस मॉडल को भी SmartWiFi ऐप के जरिए कनेक्ट किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  10. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  13. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  14. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  15. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  2. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  3. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  4. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  9. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  10. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »