चैटजीपीटी बनाने वाली OpenAI ला रही वेब ब्राउजर! Google के छूटेंगे पसीने?

कंपनी अब Google को एक और बार टक्कर देने जा रही है।

चैटजीपीटी बनाने वाली OpenAI ला रही वेब ब्राउजर! Google के छूटेंगे पसीने?

OpenAI अपना वेब ब्राउजर डेवलप करने की तैयारी कर रही है।

ख़ास बातें
  • कंपनी अब Google को एक और बार टक्कर देने जा रही है
  • AI सर्च को और ज्यादा एडवांस बनाने की कवायद में कंपनी
  • क्रोम ब्राउजर इस वक्त मार्केट में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है
विज्ञापन
OpenAI अपना वेब ब्राउजर डेवलप करने की तैयारी कर रही है। ChatGPT को बनाने वाली कंपनी अब Google को एक और बार टक्कर देने के लिए कमर कस चुकी है। ऑनलाइन सर्च के मामले में OpenAI पहले ही SearchGPT के माध्यम से अपना प्रभाव बनाने में लगी है। अब यह AI सर्च को और ज्यादा एडवांस बनाने की दिशा में भी आगे कदम बढ़ा रही है। इसके लिए कंपनी ने कई और फर्मों को अप्रोच किया है ताकि यह अपनी AI पावर्ड सर्च टेक्नोलॉजी को भी इस ब्राउजर में जोड़ सके। ऐसा करने से Google के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो सकती है। 

Google वर्तमान में सर्च और वेब ब्राउजिंग मार्केट में लीडिंग कंपनी है। लेकिन OpenAI जल्द ही कंपनी को कड़ी टक्कर दे सकती है। The Information की रिपोर्ट की मानें तो OpenAI ने अपने इस प्रोजेक्ट को साकार करने के लिए Conde Nast, Redfin, Eventbrite, और Priceline जैसी कंपनियों के साथ संपर्क किया (via) है। कंपनी अपनी एआई सर्च टेक्नोलॉजी को वेब ब्राउजर में इंटीग्रेट करने की योजना के तहत काम कर रही है। सूत्रों के हवाले से यह भी कहा गया है कि कुछ डेवलपर्स ने इन प्रोडक्ट्स के डिजाइन और प्रोटोटाइप भी देखे हैं। यानी इस पर काम शुरू भी हो चुका है। 

ओपन एआई का वेब ब्राउजर लॉन्च होने में अभी वक्त लग सकता है क्योंकि उपलब्ध जानकारी के अनुसार यह अभी शुरुआती चरण में है। लेकिन इसके आने के बाद ट्रेडिशनल वेब ब्राउजिंग की कायापलट हो सकती है। कंपनी जेनरेटिव AI क्षमता को ब्राउजिंग के साथ जोड़कर पेश करेगी जिससे कि यूजर एक्सपीरियंस कई गुना बेहतर होने की उम्मीद है। 

Google Chrome के लिए OpenAI का वेब ब्राउजर कड़ी चुनौती पैदा कर सकता है। क्रोम ब्राउजर इस वक्त मार्केट में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। इसी वजह से यह जांच के घेरे में भी आ गया है। यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस की ओर से हाल ही में तर्क दिया गया कि गूगल को अपने वेब ब्राउजर का प्रभुत्व मार्केट में कम करने पर ध्यान देना चाहिए। SearchGPT के माध्यम से OpenAI सर्च स्पेस में पहले ही अपना रास्ता बना चुकी है। अब वह गूगल का पीछा वेब ब्राउजिंग में भी करेगी। इसी बीच गूगल की पेरेंट कंपनी Alphabet ने अपने AI प्रयासों को और अधिक बढ़ा दिया है ताकि यह ChatGPT से मुकाबला कर सके। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  2. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  3. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  4. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  5. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  6. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  7. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  8. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  9. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  10. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »