सावधान : Ola, Uber की कैब्स में रियर सीटबेल्ट पर लापरवाही नहीं चलेगी

एक बड़े कारोबारी की महाराष्ट्र में पालघर के निकट सड़क दुर्घटना में मृत्यु के बाद केंद्र सरकार ने रियर सीटबेल्ट को लेकर सख्त कदम उठाए हैं

सावधान : Ola, Uber की कैब्स में रियर सीटबेल्ट पर लापरवाही नहीं चलेगी

देश में पहले ही बैकसीट पर बैठने वाले पैसेंजर्स के लिए सीटबेल्ट पहनने का नियम है

ख़ास बातें
  • Uber ने अपने ड्राइवर्स को इस बारे में एक एडवाइजरी दी है
  • केंद्र सरकार ने रियर सीटबेल्ट को लेकर सख्ती करने की तैयारी की है
  • ओला ने भी अपने ड्राइवर्स को सीटबेल्ट के नियम का पालन करने के लिए कहा है
विज्ञापन
ऐप के जरिए कैब सर्विसेज देने वाली कंपनियों Ola और Uber ने भारत में अपने ड्राइवर्स को बैकसीट पर सीटबेल्ट के काम करने और पैसेंजर्स को इसके इस्तेमाल में परेशानी नहीं होने को पक्का करने के लिए कहा है। हाल ही में एक बड़े कारोबारी की महाराष्ट्र में पालघर के निकट सड़क दुर्घटना में मृत्यु के बाद केंद्र सरकार ने रियर सीटबेल्ट को लेकर सख्त कदम उठाए हैं।

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन Cyrus Mistry की इस महीने की शुरुआत में उनकी मर्सिडीज कार के डिवाइडर से टकराने के कारण मृत्यु हो गई थी। ऐसी रिपोर्ट है कि वह पिछली सीट पर बैठे थे और उन्होंने सीटबेल्ट नहीं पहनी थी। इस दुर्घटना की जांच के लिए मर्सिडीज बेंज के एक्सपर्ट्स की टीम भी पहुंची है। रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवेज मिनिस्टर नितिन गडकरी ने दुर्घटना पर कहा था कि रोड सेफ्टी को बढ़ाने के लिए लोगों की मानसिकता में बदलाव की जरूरत है। उनका कहना था, "लोग सोचते हैं कि पिछली सीट पर बैठने वालों को सीटबेल्ट की जरूरत नहीं है। यह एक समस्या है। फ्रंट और बैक दोनों सीट्स पर बैठने वालों को सीट बेल्ट लगाने की जरूरत है। मैंने चार मुख्यमंत्रियों की कारों में यात्रा की है। मैं फ्रंट सीट पर था और मुझे पता चला कि एक क्लिप है जिससे बेल्ट नहीं लगाने पर अलार्म नहीं बजता। मैंने इस तरह के क्लिप्स पर बैन लगा दिया है।" 

Reuters ने एक रिपोर्ट में बताया है कि Uber ने अपने ड्राइवर्स को एक एडवाइजरी में कहा है, "जुर्माने या पैसेंजर्स की ओर से शिकायतों से बचने के लिए, कृपया यह पक्का करें कि बैक सीट पर सीटबेल्ट काम कर रही हो और पैसेंजर्स इसका इस्तेमाल कर सकें।" इस बारे में जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने कहा कि कंपनी की ओर से एयरपोर्ट्स पर यह जांच की जा रही है कि उसके ड्राइवर्स सीटबेल्ट के नियम का पालन कर रहे हैं या महीं।

इस बारे में Uber ने कोई टिप्पणी नहीं की है। इसकी कॉम्पिटिटर Ola ने भी हाल ही में अपने ड्राइवर्स को एडवाइजरी भेजकर सीटबेल्ट के नियम का पालन करने के लिए कहा था। देश में पहले ही बैकसीट पर बैठने वाले पैसेंजर्स के लिए सीटबेल्ट पहनने का नियम है लेकिन इसका बहुत कम लोग पालन करते हैं। 



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Safety, Cab, Ola, drivers, Compliance, Fine, Uber, Government, Investigation, Seatbelt
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  3. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  4. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  5. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  6. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  8. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  10. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »