1.4 लाख के Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर का 6 दिनों में टूटा सस्पेंशन! देखें फोटो

Ola Electric Public Group नाम के एक क्लोज्ड फेसबुक ग्रुप में संजीव जैन नाम के व्यक्ति ने दावा किया है कि उनके करीब 6 दिन पुराने Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर का फ्रंट सस्पेंशन अचानक टूट गया।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2022 12:29 IST
ख़ास बातें
  • पहले भी Ola S1 सीरीज के ई-स्कूटर में सस्पेंशन को लेकर शिकायतें आ चुकी हैं
  • Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है
  • ई-स्कूटर की ARAI सर्टिफाइड रेंज 181 किलोमीटर से अधिक है

Ola S1 Pro की भारत में कीमत 1.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है

Ola Electric का S1 Pro जितना अपने फीचर्स, लॉन्ग रेंज और आकर्षक डिजाइन के लिए लोकप्रिय है, उतना ही अपने क्वालिटी से संबंधित मुद्दो के लिए यह चर्चा का विषय बना हुआ होता है। हाल ही में S1 Pro की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की गई है, जिसमें इस ई-स्कूटर का फ्रंट सस्पेशन टूटा हुआ दिखाई दे रहा है। दावा किया गया है कि इस स्कूटर को कुछ ही दिन पहले खरीदा गया था। Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेकर यह पहली शिकायत नहीं है। इससे पहले भी कंपनी के ई-स्कूटर में आग लगने, सस्पेंशन में खराबी, रिवर्स मोड में समस्या और सॉफ्टवेयर में खामी की कई रिपोर्ट आ चुकी हैं।

Ola Electric Public Group नाम के एक क्लोज्ड फेसबुक ग्रुप में संजीव जैन नाम के व्यक्ति ने दावा किया है कि उनके करीब 6 दिन पुराने Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर का फ्रंट सस्पेंशन अचानक टूट गया। उन्होंने ग्रुप में तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें एक लाल रंग के ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर का आगे का सस्पेंशन टूटा हुआ है।

जैन ने आगे दावा किया है कि यह घटना तब हुई जब वह अपनी कालोनी में इस स्कूटर को चला रहे थे। तस्वीर को गौर से देखा जाए, तो उनमें आगे से किसी दुर्घटना के कोई स्पष्ट निशान नहीं दिखाई देते। ऐसा प्रतीत होता है कि सस्पेंशन अपने आप टूटा हो या किसी गड्ढे या स्पीड ब्रेकर से टूटा हो।
 

Photo Credit: Facebook/ Sanjeev Jain

इससे पहले भी Ola S1 सीरीज के ई-स्कूटर में सस्पेंशन को लेकर शिकायतें आ चुकी हैं। इतना ही नहीं, स्कूटर में आग लगने की घटनाएं भी रिपोर्ट की गई हैं, जिसे लेकर सरकार गंभीर दिखाई दे रही है। मार्च में, एक Ola S1 Pro में आग लग गई थी, जिसके बाद अप्रैल में कंपनी ने अपने 1,441 इलेक्ट्रिक स्कूटर को वापस बुलाया था।

बता दें कि Ola S1 Pro की कीमत 1.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इस ई-स्कूटर की सिंगल चार्ज में ARAI से सर्टिफाइड रेंज 181 किलोमीटर से अधिक की है। हालांकि, वास्तविक स्थितियों में इसके लगभग 170 किलोमीटर होने का दावा किया जाता है। इसकी टॉप स्पीड 116 kmph है और यह 0 से 40 kmph तक की स्पीड तीन सेकेंड से कम में पकड़ लेता है। इसमें 4 kWh की लिथियम-आयन बैटरी है जिसे चार्ज होने में लगभग 6 घंटे 30 मिनट लगते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.