• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनियों के लिए आफत, व्हीकल में आग लगने पर देना होगा फाइन

इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनियों के लिए आफत, व्हीकल में आग लगने पर देना होगा फाइन

नोटिस Ola Electric, Pure EV, Okinawa Autotech, Jitendra EV और Boom Motors द्वारा निर्मित इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की कई घटनाओं की शिकायतों के बाद भेजा गया था।

इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनियों के लिए आफत, व्हीकल में आग लगने पर देना होगा फाइन

कई इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनियों को भेजा गया था कारण बताओ नोटिस

ख़ास बातें
  • सरकार की इन कंपनियों पर कोई गंभीर कार्रवाई करने की योजना नहीं है
  • मंत्रालय ने आग की घटनाओं में शामिल ई-स्कूटर कंपनियों को भेजा था नोटिस
  • Ola, Pure EV और Okinawa सहित कई ब्रांड के ई-स्कूटर में लग चुकी है आग
विज्ञापन
पिछले कुछ महीनों में देश में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में आग लगने की कई घटनाओं ने ग्राहकों से लेकर सरकार तक, सभी को चिंता में डाल दिया था। घटनाओं को बढ़ता देख भारत सरकार ने एक स्पेशल कमेटी का भी गठन किया, जिसको आग लगने की इन घटनाओं की जांच का जिम्मा दिया गया। अब, एक लेटेस्ट रिपोर्ट में कहा गया है कि
इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में आग की घटनाओं के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माताओं को कारण बताओ नोटिस भेजने के बाद, केंद्र सरकार अब कथित तौर पर उन वाहनों में असुरक्षित बैटरी पैक का उपयोग करने के लिए फाइन लगाने की योजना बना रही है।

Mint की रिपोर्ट कहती है कि भारत सरकार उन इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनियों पर पेनल्टी लगाने की प्लानिंग कर रही है, जिनके इलेक्ट्रिक स्कूटर में पिछले कुछ समय में आग लगी। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सरकार की इन कंपनियों पर कोई गंभीर कार्रवाई करने की योजना नहीं है, क्योंकि इलेक्ट्रिक वाहन (EV) उद्योग अभी अपने शुरुआती चरण में है, लेकिन सरकार का मानना ​​है कि जुर्माना "गुणवत्ता से समझौता करने वाली कंपनियों के लिए एक निवारक के रूप में कार्य करेगा।"

हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बयान दिया था कि उनके मंत्रालय ने आग की घटनाओं में शामिल ई-स्कूटर कंपनियों के सीईओ और एमडी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, ताकि कारणों की व्याख्या की जा सके। उन्होंने उस समय कहा था कि कंपनियों की ओर से जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने भी चार से पांच ईवी निर्माताओं को नोटिस जारी कर उनके वाहनों में आग लगने का कारण पूछा था और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जाए, इसका जवाब मांगा था।

ये नोटिस Ola Electric, Pure EV, Okinawa Autotech, Jitendra EV और Boom Motors द्वारा निर्मित ई-स्कूटर में आग लगने की कई घटनाओं की शिकायतों के बाद भेजा गया था।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric scooters, Electric scooters fire
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »