• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • OLA इलेक्ट्रिक स्कूटर Rs 25 हजार तक हुए सस्ते! Ola S1 X को Rs 49,999 में खरीदने का मौका

OLA इलेक्ट्रिक स्कूटर Rs 25 हजार तक हुए सस्ते! Ola S1 X को Rs 49,999 में खरीदने का मौका

Ola S1 Pro पर कंपनी Rs 20 हजार का डिस्काउंट दे रही है।

OLA इलेक्ट्रिक स्कूटर Rs 25 हजार तक हुए सस्ते! Ola S1 X को Rs 49,999 में खरीदने का मौका

OLA इलेक्ट्रिक ने त्यौहारों में भारी छूट की घोषणा कर दी है।

ख़ास बातें
  • Ola S1 X ई स्कूटर को केवल Rs 49,999 में खरीदा जा सकता है।
  • Ola S1 Pro पर कंपनी Rs 20 हजार का डिस्काउंट दे रही है।
  • S1 Air को अब 1,00,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन
त्यौहारी सीजन में हर तरफ सेल और डिस्काउंट्स का धमाल चल रहा है। स्मार्टफोन हो या कंप्यूटर, स्मार्ट TV हो या वाशिंग मशीन, कार हो या मोटरसाइकिल, इस वक्त हर तरह के प्रोडक्ट्स पर छूट और ऑफर्स की भरमार है। अब OLA इलेक्ट्रिक ने भी त्यौहारों में भारी छूट की घोषणा कर दी है। जी हां, अगर आप ओला का इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं इससे बढ़िया मौका शायद ही मिले। ओला अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर Rs 25 हजार तक सस्ते में बेच रही है। ऑफर लिमिटिड टाइम के लिए है। आइए आपको बताते हैं सभी डिटेल। 

ओला इलेक्ट्रिक ने त्यौहारी सीजन पर सबसे बड़ी ओला सीजन सेल (Biggest OLA Season Sale) की घोषणा की है। कंपनी ने इसे BOSS सेल के नाम से प्रोमोट किया है जिसमें ओला इलेक्ट्रिक स्कूटरों की खरीद पर भारी छूट का लाभ उठाया जा सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने अधिकारिक हैंडल से कंपनी ने इससे संबंधित एक पोस्ट भी शेयर किया है। जिसके अनुसार OLA S1 स्कूटर मात्र Rs 49,999 की शुरुआती कीमत में खरीदे जा सकते हैं। 

इस वक्त पूरे देश में नवरात्रि का पर्व चल रहा है जिसमें कंपनी ने यह बड़ा धमाका किया है। सीईओ भाविष अग्रवाल के अनुसार, यह ऑफर 3 अक्टूबर से शुरू हो चुका है। यानी ओला का 75 हजार रुपये की कीमत का स्कूटर अब केवल 50 हजार रुपये में खरीदा जा सकता है। हालांकि सबसे बड़ी छूट कंपनी ने Ola S1 X पर दी है। इसे अब केवल Rs 49,999 में खरीदा जा सकता है। 

Ola S1 Pro पर कंपनी Rs 20 हजार का डिस्काउंट दे रही है। अधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, अब इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को मात्र 1,14,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। वहीं, S1 Air पर भी कंपनी ने ऑफर दिया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को अब 1,00,499 रुपये में खरीदा जा सकता है जो कि इसकी शुरुआती कीमत है। कंपनी इस पर Rs 7000 का डिस्काउंट दे रही है। ऑफर की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  2. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  3. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  5. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  7. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  9. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »