नरेंद्र मोदी ही नहीं, पीआईबी ने मनमोहन सिंह की फोटो को भी किया था फोटोशॉप

नरेंद्र मोदी ही नहीं, पीआईबी ने मनमोहन सिंह की फोटो को भी किया था फोटोशॉप
विज्ञापन
शुक्रवार को पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) द्वारा जारी की गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त हंगामा मचा। दरअसल, यह तस्वीर चेन्नई के बाढ़ ग्रसित इलाकों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए हवाई दौरे की थी। पीआईबी ने इस दौरे की कुछ तस्वीरें जारी कीं। इनमें से एक 'फोटोशॉप' किया हुआ था। सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा होने के बाद पीआईबी ने बयान जारी करके अपनी गलती मानी और अफसोस जताया। बयान में कहा कि यह तस्वीर फोटोशॉप की हुई नहीं थी। बल्कि दो तस्वीरों को आपस में मिलाया गया था। अगर पीआईबी के बयान में सच्चाई है तो यह पहला मौका नहीं है जब ऐसा हुआ है। ऊपर में लगी हई तस्वीर को देखें, ये पीआईबी के आर्कइव से निकाले गए हैं। देखकर साफ है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की इस तस्वीर को भी एडिट किया गया था।

ये तस्वीरें फोटो डिविज़न की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। तस्वीर नंबर 12907 और 2911 को एक साथ देखने पर आपको भी लगेगा कि दूसरी तस्वीर को एडिट (मर्ज) किया गया है, ताकि बाढ़ ग्रसित इलाका ज्यादा स्पष्ट दिख सके।

इतना तो साफ है कि प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर एडिट की गई पहली फोटो नहीं है। इससे पहले भी पीआईबी ने ऐसी ही तकनीक का इस्तेमाल किया है।

पीआईबी के एक अधिकारी ने इकनॉमिक टाइम्स को बताया कि यह पहला मौका नहीं है जब बाढ़ ग्रसित इलाकों के दौरे की तस्वीर के साथ ऐसा किया गया है। इस तकनीक के जरिए इलाकों की स्थिति को ज्यादा बेहतर तरीके से दिखाने की कोशिश रहती है। लेकिन इसे फोटोशॉप की हुई तस्वीर करार देना बिल्कुल गलत होगा।

हमने अपनी खोज में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की भी एक और तस्वीर को एडिट किया हुआ पाया। गैजेट्स 360 ने इस तरह की तकनीक के इस्तेमाल के संबंध में पीआईबी से संपर्क साधा है। हमने जानने की कोशिश की है कि यह कितना आम है। आधिकारिक बयान मिलते ही हम आपको इसकी जानकारी देंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »