Microsoft की चेतावनी, ‘खतरनाक’ हो सकता है यूक्रेन साइबर हमला

माइक्रोसॉफ्ट ने रविवार को कहा कि उसने मैलवेयर का विश्लेषण किया। यह सरकार के डिजिटल बुनियादी ढांचे को निष्क्रिय कर सकता है।

Microsoft की चेतावनी, ‘खतरनाक’ हो सकता है यूक्रेन साइबर हमला

माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि हमलों के पीछे कौन है, इसकी पहचान अभी नहीं हुई है।

ख़ास बातें
  • अटैक से प्रभावित हुए ऑर्गनाइजेशंस की संख्या बहुत ज्‍यादा हो सकती है
  • माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक उसे नहीं पता कि हैकर किस स्‍तर पर हमला कर रहे हैं
  • वहीं, रूस का कहना है कि उसका इन साइबर हमलों से कोई लेना-देना नहीं है
विज्ञापन
टेक दिग्‍गज माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने चेतावनी दी है कि यूक्रेन के प्रमुख सरकारी सिस्‍टम्‍स को टारगेट करने वाला साइबर हमला विनाशकारी साबित हो सकता है। जितनी आशंका थी, यह उससे ज्‍यादा ऑर्गनाइजेशंस को प्रभावित कर सकता है। इस साइबर हमले के पीछे रूस का हाथ माना जा रहा है। शुक्रवार सुबह यूक्रेन एक बड़े साइबर हमले की चपेट में आ गया था। पश्चिमी देशों ने रूस पर इसका आरोप लगाया था। अमेरिका ने भी रूस पर आरोप लगाया है कि उसने यूक्रेन में साइबर हमलावरों को भेजा है।

एक न्‍यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट ने रविवार को कहा कि उसने मैलवेयर का विश्लेषण किया। यह सरकार के डिजिटल बुनियादी ढांचे को निष्क्रिय कर सकता है।

मैलवेयर को ऐसे डिजाइन किया गया है कि यह रैंसमवेयर की तरह दिखे। इसका मकसद विनाशकारी है। इसे टारगेट की गई डिवाइसेज को निष्क्रिय करने के लिए डिजाइन किया गया है। 

माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि हमलों के पीछे कौन है, इसकी पहचान अभी नहीं हुई है। हालांकि कंपनी ने चेतावनी दी है कि इस अटैक से प्रभावित हुए ऑर्गनाइजेशंस की संख्या बहुत ज्‍यादा हो सकती है। 

कंपनी ने कहा कि उसकी जांच टीमों ने कई दर्जन सिस्‍टम्‍स पर मैलवेयर को ढूंढा है और यह संख्या बढ़ सकती है। जो सिस्‍टम साइबर हमले की चपेट में आए हैं, वह यूक्रेन के कई सरकारी, गैर-लाभकारी और इन्‍फर्मेशन टेक्‍नॉलजी ऑर्गनाइजेशंस में मौजूद हैं। माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, उसे नहीं पता कि हैकर किस स्‍तर पर हमला कर रहे हैं। यह भी नहीं मालूम है कि और कितने ऑर्गनाइजेशन इसकी चपेट में आए हैं। 

वहीं, शुक्रवार देर रात यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा कि इस साइबर हमले के पीछे रूसी सिक्‍योरिटी सर्विसेज हो सकती हैं। वहीं, रूस ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा है इन हमलों में उसका हाथ होने का कोई सबूत नहीं है।  

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने CNN को बताया कि इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है। रूस का इन साइबर हमलों से कोई लेना-देना नहीं है। यूक्रेन वाले हर चीज के लिए रूस पर दोष लगा रहे हैं, यहां तक कि अपने देश में खराब मौसम के लिए भी। यह साइबर अटैक ऐसे समय में हुआ है, जब यूक्रेन और रूस के बीच तनाव चरम पर है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »