• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • AI नहीं आफत हो गया! माइक्रोसॉफ्ट इंजीनियर का दावा Copilot Designer बना रहा आपत्ति‍जनक तस्‍वीरें

AI नहीं आफत हो गया! माइक्रोसॉफ्ट इंजीनियर का दावा- Copilot Designer बना रहा आपत्ति‍जनक तस्‍वीरें

Copilot Designer : इंजीन‍ियर शेन जोन्स ने अमेरिका के फेडरल ट्रेड कमीशन को लेटर लिखा है। कहा है कि इन कमियों के बारे में उन्‍होंने माइक्रोसॉफ्ट के मैनेजमेंट को बार-बार चेतावनी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

AI नहीं आफत हो गया! माइक्रोसॉफ्ट इंजीनियर का दावा- Copilot Designer बना रहा आपत्ति‍जनक तस्‍वीरें

जोन्स ने अपने लेटर को लिंक्डइन पर पब्लिश किया। उन्‍होंने बताया कि कंपनी इन मुद्दों के बारे में अच्‍छी तरह से जानती है।

ख़ास बातें
  • माइक्रोसॉफ्ट के इंजीनियर का दावा
  • Copilot Designer बना रहा आपत्ति‍जनक तस्‍वीरें
  • लिंक्डइन पर शेयर किया लेटर
विज्ञापन
आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्‍स का इस्‍तेमाल जितनी तेजी से बढ़ा है, उतनी ही तेजी से इसके खतरे भी उजागर हो रहे हैं। हाल ही में गूगल के जेमिनी एआई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्ति‍जनक बातें कही थीं, जिसके बाद कंपनी को माफी मांगनी पड़ी। अब एक और टेक दिग्‍गज माइक्रोसॉफ्ट से जुड़ा मामला सामने आया है। कंपनी के एक एआई इंजीनियर ने आरोप लगाया है कि माइक्रोसॉफ्ट के एआई इमेज जनरेटर ‘Copilot Designer' में बेसिक सुरक्षा उपायों की कमी है और यह हिंसक व सेक्‍सुलाइज्‍ड (कामुक) तस्‍वीरें क्रिएट कर सकता है। 

इंजीन‍ियर शेन जोन्स ने अमेरिका के फेडरल ट्रेड कमीशन को लेटर लिखा है। कहा है कि इन कमियों के बारे में उन्‍होंने माइक्रोसॉफ्ट के मैनेजमेंट को बार-बार चेतावनी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।  

जोन्स ने अपने लेटर को लिंक्डइन पर पब्लिश किया। उन्‍होंने बताया कि कंपनी इन मुद्दों के बारे में अच्‍छी तरह से जानती है। उसका प्रोडक्‍ट हानिकारक (harmful) इमेजेस बना रहा है, जो कस्‍टमर्स के लिए ठीक नहीं। 

द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट के एक प्रवक्‍ता ने इस बात से इनकार किया है कि कंपनी ने सेफ्टी इशूज को इग्‍नोर किया। कंपनी का दावा है कि उसके पास जेनरेटर एआई से संबंधित समस्‍याओं से निपटने के लिए पर्याप्‍त संसाधन हैं। 
 

क्‍या काम करता है Copilot Designer

Copilot Designer माइक्रोसॉफ्ट का बनाया एक टूल है। यह टेक्‍स्‍ट प्रॉम्‍प्‍ट्स के आधार पर इमेजेस क्रिएट कर सकता है। माइक्रोसॉफ्ट का टूल जानीमानी कंपनी ओपनएआई के DALL-E 3 एआई इंटेलिजेंस सिस्‍टम पर काम करता है। Copilot Designer को पिछले साल पेश किया गया था। 
 

Copilot Designer में क्‍या हैं कमियां! 

जोन्स ने अपने लेटर में आरोप लगाया है कि Copilot Designer में सिस्‍टमैटिक प्रॉब्‍लम्‍स हैं। इंजीनियर का कहना है कि जब तक कंपनी आउटपुट को सही नहीं कर लेती, इस टूल का पब्लिक यूज नहीं होने देना चाहिए। दावा है कि यह टूल ऐसी तस्‍वीरें क्रिएट कर सकता है जो महिलाओं को सेक्‍सुअली फोकस करती हैं। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »