• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Maruti Suzuki की 17 हजार कारों में एयरबैग, सीट बेल्ट खराब!, ऐसे चेक करें आपकी कार ठीक या नहीं

Maruti Suzuki की 17 हजार कारों में एयरबैग, सीट बेल्ट खराब!, ऐसे चेक करें आपकी कार ठीक या नहीं

Maruti Suzuki ने 8 दिसंबर 2022 से लेकर 12 जनवरी 2023 तक निर्मित कारों को वापिस बुलाया है, जिनमें एयरबैग कंट्रोलर्स में खराबी की संभावना है।

Maruti Suzuki की 17 हजार कारों में एयरबैग, सीट बेल्ट खराब!, ऐसे चेक करें आपकी कार ठीक या नहीं

Photo Credit: Maruti Suzuki

Maruti Suzuki ने 8 दिसंबर 2022 से लेकर 12 जनवरी 2023 तक निर्मित कारों को रिकॉल करने की घोषणा की है।

ख़ास बातें
  • Maruti Suzuki ने अपनी 17,362 कारों के लिए रिकॉल जारी किया है।
  • रिकॉल के पीछे की वजह प्रभावित एयरबैग कंट्रोलर हैं।
  • मारुति सुजुकी ने सलाह दी है कि इस दौरान बनी कारों को चलाया न जाए।
विज्ञापन
देश की जानी-मानी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने अपनी 17,362 कारों को रिकॉल करने की घोषणा की है। कंपनी ने 8 दिसंबर, 2022 से लेकर 12 जनवरी 2023 तक निर्मित कारों को रिकॉल करने की घोषणा की है। इन कारों में एयरबैग कंट्रोलर्स में खराबी की संभावना है। ग्राहक अपने डीलरशिप से कॉन्टैक्ट कर सकते हैं और ग्राहकों को डीलरशिप की ओर से भी संपर्क किया जा सकता है। इसके बाद इंस्पेक्शन के लिए कारों को ले जा सकते हैं। डीलरशिप में कार का इंस्पेक्शन किया जाएगा। एयरबैग कंट्रोलर को चेक किया जाएगा और उसे बदला जाएगा।

रिकॉल के पीछे की वजह है अहम

रिकॉल के पीछे की वजह प्रभावित एयरबैग कंट्रोलर हैं, जिसके चलते एक्सीडेंट होने पर एयरबैग नहीं खुल सकते हैं। मारुति सुजुकी के संभावित खराब मॉडल में Maruti Suzuki Alto K10, Maruti Suzuki S-Presso, Maruti Suzuki Eeco, Maruti Suzuki Brezza, Maruti Suzuki Baleno और Maruti Suzuki Grand Vitara का नाम शामिल है।

वहीं Maruti Suzuki Ciaz, Maruti Suzuki Brezza और Maruti Suzuki Ertiga MPV के साथ Maruti Suzuki Grand Vitara को कंपनी ने दिसंबर 2022 में भी रिकॉल किया था। इन मॉडल्स में से 9 हजार यूनिट्स को फ्रंट सीट्स के खराब सीट बेल्ट हाइट एडजेस्टर के चलते वापस मंगवाया गया था। यह खामी 2 नवंबर 2022 से लेकर 28 नवंबर 2022 के बीच निर्मित कारों में आई थी। वहीं Toyota Urban Cruiser Hyryder को भी इसी खामी के चलते वापस बुलाया गया था।

आपकी कार खराब है या नहीं कैसे करें चेक

मारुति सुजुकी ने 8 दिसंबर, 2022 से लेकर 12 जनवरी 2023 तक निर्मित कारों को फिलहाल नहीं चलाने की सलाह दी है। वहीं डीलरशिप या वर्कशॉप ग्राहकों से खुद संपर्क करेंगे। वहीं आप खुद भी यह चेक कर सकते हैं की आपकी कार खराब है या नहीं? इसके लिए आपको मारुति सुजुकी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। आप अपनी कार का चेचिस नंबर दर्ज करके यह चेक कर सकते हैं की आपकी कार का इंस्पेक्शन या रिपेयर होना जरूरी है या नहीं।

आपको बता दें की यह रिकॉल तब किया गया है जब Maruti Suzuki ने Auto Expo 2023 में पेश की गई दो नई कारों के लिए बुकिंग लेना शुरू किया है। Maruti Suzuki Jimny और Maruti Suzuki Fronx के लिए प्री-बुकिंग इस हफ्ते शुरू हुई थी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  7. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  8. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  9. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  10. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »