• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Maruti के व्हीकल्स के लिए लंबा होगा इंतजार, सेमीकंडक्टर की कमी से जूझ रही कंपनी

Maruti के व्हीकल्स के लिए लंबा होगा इंतजार, सेमीकंडक्टर की कमी से जूझ रही कंपनी

कंपनी की Grand Vitara और Brezza के लंबित ऑर्डर्स की संख्या क्रमशः लगभग 37,000 और 61,500 यूनिट्स की

Maruti के व्हीकल्स के लिए लंबा होगा इंतजार, सेमीकंडक्टर की कमी से जूझ रही कंपनी

कंपनी के पास लंबित ऑर्डर्स की संख्या बढ़कर 3.69 लाख यूनिट्स हो गई है

ख़ास बातें
  • कंपनी का दिसंबर तिमाही में प्रोडक्शन लगभग 46,000 यूनिट्स घटा था
  • मौजूदा तिमाही में भी मारुति के प्रोडक्शन में कमी हो सकती है
  • मारुति की फरवरी में कुल सेल्स लगभग पांच प्रतिशत बढ़ी है
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki का कहना है कि सेमीकंडक्टर की कमी अगली कुछ तिमाहियों तक रह सकती है। इससे कंपनी के कुछ व्हीकल्स के लिए लंबित ऑर्डर्स की संख्या में और बढ़ोतरी होगी। कंपनी के पास ऐसे ऑर्डर्स की संख्या बढ़कर 3.69 लाख यूनिट्स पर पहुंच गई है। 

इनमें सबसे अधिक ऑर्डर्स Ertiga के लिए लगभग 94,000 हैं। कंपनी की Grand Vitara और Brezza के लंबित ऑर्डर्स की संख्या क्रमशः लगभग 37,000 और 61,500 यूनिट्स की है। इसके अलावा Jimny और Fronx के लिए मारुति के पास क्रमशः लगभग 22,000 और 12,000 बुकिंग हैं। सेमीकंडक्टर की शॉर्टेज की वजह से कंपनी को अक्टूबर-दिसंबर के दौरान लगभग 46,000 यूनिट्स के प्रोडक्शन का नुकसान हुआ था। मौजूदा तिमाही में भी कंपनी के प्रोडक्शन पर कुछ असर पड़ सकता है। मारुति सुजुकी के सीनियर एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (मार्केटिंग एंड सेल्स), Shashank Srivastava ने बताया, "सेमीकंडक्टर की शॉर्टेज जारी है। स्थिति के सामान्य होने की समयसीमा का अनुमान लगाना मुश्किल है।" 

उन्होंने कहा कि पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में SUV सबसे आगे 42.6 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ है और 35 प्रतिशत के साथ हैचबैक दूसरे स्थान पर है। इस वित्त वर्ष में पैसेंजर व्हीकल इंडस्ट्री की अभी तक बिक्री लगभग 35.5 लाख यूनिट्स की रही है और यह मार्च के अंत तक 38.8 लाख यूनिट्स तक पहुंच सकती है, जो अभी तक की सबसे अधिक होगी। पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट की ग्रोथ अगले वित्त वर्ष 5-7 प्रतिशत रह सकती है। अगले वर्ष इसकी बिक्री 40 लाख यूनिट्स से अधिक हो सकती है। उनका कहना था कि मारुति का प्रदर्शन इंडस्ट्री से बेहतर रह सकता है। 

मारुति की फरवरी में कुल सेल्स लगभग पांच प्रतिशत बढ़कर 1,72,321 यूनिट्स की रही। यह पिछले वर्ष के इसी महीने में 1.64 लाख यूनिट्स की थी। कंपनी की देश में पैसेंजर व्हीकल सेल्स लगभग 10 प्रतिशत बढ़कर 1,47,467 यूनिट्स पर पहुंच गई। हालांकि, इसके एक्सपोर्ट में 28.4 प्रतिशत की कमी हुई है। पिछले महीने इसकी कुल सेल्स में देश में 1,50,823 यूनिट्स की सेल्स, अन्य OEM को 4,291 यूनिट्स की बिक्री और 17,207 यूनिट्स का एक्सपोर्ट शामिल है। कंपनी ने मिनी और कॉम्पैक्ट सेगमेंट में 1,01,773 यूनिट्स बेची हैं। यह आंकड़ा पिछले वर्ष के इसी महीने में 97,486 यूनिट्स का था। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »