• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • SUV सेगमेंट में 20KM से ज्यादा माइलेज वाली Maruti की ये गाड़ी है स्मार्ट हाइब्रिड, Rs 11 हजार में ऐसे करें बुकिंग

SUV सेगमेंट में 20KM से ज्यादा माइलेज वाली Maruti की ये गाड़ी है स्मार्ट हाइब्रिड, Rs 11 हजार में ऐसे करें बुकिंग

30 जून, 2022 को लॉन्च हुई नई जेनरेशन की ब्रेजा की बुकिंग शुरू होने के पहले दिन ही इस सब-कॉम्पैक्ट 4400 प्री-बुकिंग हो गई थी। कीमत की बात की जाए तो Maruti Suzuki Brezza की एक्स शोरूम कीमत 7.99 लाख से 13.96 लाख रुपये तक है।

SUV सेगमेंट में 20KM से ज्यादा माइलेज वाली Maruti की ये गाड़ी है स्मार्ट हाइब्रिड, Rs 11 हजार में ऐसे करें बुकिंग

Photo Credit: Maruti Suzuki

Maruti Suzuki Brezza की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये है।

ख़ास बातें
  • 2022 Maruti Suzuki Brezza में K15C स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया है।
  • नई Maruti Suzuki Brezza में स्मार्ट हाइब्रिड 20.15km का माइलेज देती है।
  • Maruti Suzuki Brezza की एक्स शोरूम कीमत 7.99 लाख से 13.96 लाख रुपये है।
विज्ञापन
Maruti Suzuki ने भारतीय बाजार में 2022 Maruti Suzuki Brezza को लॉन्च कर दिया है। जी हां इस कॉम्पैक्ट एसयूवी का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था और आते ही इसने धमाल मचा दिया है। अब तक इस Compact Suv की 46 हजार से ज्यादा बुकिंग हो चुकी हैं। जी हां इतने कम दिनों में इतनी ज्यादा बुकिंग होने से ही आप इस नई कॉम्पैक्ट एसयूवी की दीवानगी का अंदाजा लगा सकते हैं।
 

Maruti Suzuki Brezza मार्केट में आते ही लूट ली महफिल 


2022 Maruti Suzuki Brezza की अब तक 46 हजार से ज्यादा बुकिंग हो चुकी हैं। जी हां इस अगर वेटिंग पीरियड की बात की जाए तो यह करीब 4.5 महीने तक का हो गया है। अगर आप भी इस कॉम्पैक्ट एसयूवी के दीवाने हैं तो जल्द से जल्द महज 11 हजार रुपये में इसे बुक कर सकते हैं। जी हां यह बकिंग आप अपने नजदीकी मारुति सुजुकी के शोरूम पर जाकर कर सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि नई Maruti Suzuki Brezza  में स्मार्ट हाइब्रिड फीचर स्टैंडर्ड दिया गया है जिससे यह कार पहले से अधिक 20.15 किमी का माइलेज प्रदान करने का दावा करती है।

30 जून, 2022 को लॉन्च हुई नई जेनरेशन की ब्रेजा की बुकिंग शुरू होने के पहले दिन ही इस सब-कॉम्पैक्ट 4400 प्री-बुकिंग हो गई थी। कीमत की बात की जाए तो Maruti Suzuki Brezza की एक्स शोरूम कीमत 7.99 लाख से 13.96 लाख रुपये तक है।
 

Maruti Suzuki Brezza का इंजन और पावर


इंजन और पावर की बात की जाए तो 2022 Maruti Suzuki Brezza में K15C स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसकी क्षमता 1462 सीसी की है। यह इंजन 6000 Rpm पर 75.8 kW की पावर और 4400 Rpm पर 136.8 Nm का टार्क जनरेट करता है। इसमें फ्यूल टैंक कैपेसिटी 48 लीटर की है। ट्रांसमिशन की बात की जाए तो यह 5 मैनुअल ट्रांसमिशन और 6 ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन में आता है।

ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इस कॉम्पैक्ट एसयूवी के फ्रंट में वेंटिलेटेड डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। सस्पेंशन की बात करें तो इसके फ्रंट में मैक फेरसन स्ट्रट एंड कॉइल स्प्रिंग सस्पेंशन और रियर में टोर्शन बीम और क्वॉइल स्प्रिंग सस्पेंशन दिया गया है। डाइमेंशन की बात की जाए तो इस कॉम्पैक्ट एसयूवी की लंबाई 3995 mm, चौड़ाई 1790 mm, ऊंचाई 1685 mm, व्हीलबेस 2500 mm, बूट स्पेस 328 लीटर और सीटिंग कैपेसिटी 5 सीटर है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  2. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  3. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
  4. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  5. ग्राहक ने दिया रोबोट को धक्का, फिर कैसे चले लात-घूंसे और ऐसे लिया बदला, देखें वीडियो
  6. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
  7. Huawei Nova 16s लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  8. Vivo T5 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  10. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »