माइलेज की चिंता खत्म! CNG में लॉन्च हुई Maruti Suzuki Baleno और XL6 कार, जानें कीमत

Baleno S-CNG और XL6 S-CNG वेरिएंट दोनों को मारुति सुजुकी सब्स्क्राइब प्रोग्राम के जरिए मंथली सब्सक्रिप्शन फीस पर क्रमशः 18,403 रुपये और 30,821 रुपये में लिया जा सकता है।

माइलेज की चिंता खत्म! CNG में लॉन्च हुई Maruti Suzuki Baleno और XL6 कार, जानें कीमत

XL6 CNG को केवल Zeta वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 12.24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है

ख़ास बातें
  • Baleno S-CNG के Delta वेरिएंट की कीमत 8.28 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है
  • Baleno S-CNG Zeta को 9.21 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में पेश किया गया है
  • XL6 S-CNG केवल Zeta में आती है, जिसकी कीमत 12.24 लाख (एक्स-शोरूम) है
विज्ञापन
Maruti Suzuki ने सोमवार को Baleno और XL6 मॉडल के CNG वेरिएंट लॉन्च किए। दोनों कारें अब Nexa रेंज की ओर से उपलब्ध होने वाले पहले CNG मॉडल हैं। हालांकि, कंपनी करीब 20 वर्षों से ज्यादा समय से CNG किट उपलब्द करा रही है। पेट्रोल और डीजल के बढ़ते भाव और दूसरी ओर, इलेक्ट्रिक वाहनों की ज्यादा कीमत व चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर के चलते अभी भी CNG मॉडल की मांग बढ़ रही है। कहीं न कहीं, मारुति सुजुकी द्वारा Baleno और XL6 जैसे लोकप्रिय मॉडल्स के CNG वर्जन लॉन्च करने के पीछे ये कारण हो सकते हैं।

कीमत की बात करें, तो Baleno S-CNG के Delta वेरिएंट की कीमत 8.28 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जबकि Zeta वेरिएंट को 9.21 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में पेश किया गया है। वहीं, XL6 S-CNG को केवल Zeta वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 12.24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

Baleno S-CNG और XL6 S-CNG वेरिएंट दोनों को मारुति सुजुकी सब्स्क्राइब प्रोग्राम के जरिए मंथली सब्सक्रिप्शन फीस पर क्रमशः 18,403 रुपये और 30,821 रुपये में लिया जा सकता है।

मारुति सुजुकी ने हाल ही में डीजल इंजन को पूरी तरह से बंद कर दिया था, जिसके बाद से अब कंपनी पेट्रोल के अलावा, एक अन्य ऑप्शन - CNG की ओर बढ़ रही है। यूं तो Maruti पिछले कुछ समय से अपने कुछ मॉडल्स में CNG टेक्नोलॉजी को देती आ रही है, लेकिन Baleno और XL6 कंपनी की Nexa लाइनअप के प्रोडक्ट हैं, जिनमें पहली बार CNG ऑप्शन दिया जा रहा है। अब, कंपनी के पोर्टफोलियो में सीएनजी वाले मॉडलों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।

बलेनो और XL6 दोनों को हाल ही में अपडेट किया गया था, जहां बाहरी स्टाइल में कई बड़े बदलाव देखने को मिलें। इंटीरियर में भी कुछ जरूरी बदलावों और सुधारों को जोड़ा गया। अपडेटेड Maruti Suzuki मॉडल 360-डिग्री कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले, नए 9-इंच डिजिटल टचस्क्रीन, अपडेटेड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे प्रीमियम फीचर्स से लैस हैं।

Baleno में 1.2 लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन मिलता है, जबकि Maruti Suzuki XL6 में 1.5-लीटर K सीरीज पेट्रोल इंजन शामिल है। बलेनो S-CNG वेरिएंट 6,000 आरपीएम पर 77.49 पीएस की पावर और 4,300 आरपीएम पर 98.5 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। XL6 S-CNG 5,500 आरपीएम पर 87.83 पीएस की पावर और 4,200 आरपीएम पर 121.5 एनएम का टॉर्क पैदा करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  2. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  4. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  5. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  6. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  7. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  9. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  10. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »