• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Maruti की वैगन आर, सेलेरियो, इग्निस समेत 9925 कारों के ब्रेक में गड़बड़! कंपनी ने वापस मंगाई कारें! कहीं आपके पास तो नहीं?

Maruti की वैगन आर, सेलेरियो, इग्निस समेत 9925 कारों के ब्रेक में गड़बड़! कंपनी ने वापस मंगाई कारें! कहीं आपके पास तो नहीं?

Maruti Suzuki : कंपनी ने बताया है कि 3 अगस्त 2022 से 1 सितंबर 2022 के बीच तैयार हुई गाड़‍ियों की 9,925 यूनिट्स को रिकॉल किया गया है।

Maruti की वैगन आर, सेलेरियो, इग्निस समेत 9925 कारों के ब्रेक में गड़बड़! कंपनी ने वापस मंगाई कारें! कहीं आपके पास तो नहीं?

Maruti Suzuki : इस खराबी की वजह से कार चलाते समय काफी आवाज होती है। लंबे समय में कार के ब्रेक्स की परफॉर्मेंस में कमी आ सकती है।

ख़ास बातें
  • 3 अगस्त 2022 से 1 सितंबर 2022 के बीच बनी गाड़‍ियां रिकॉल
  • रियर ब्रेक असेंबली पिन पार्ट में खराबी आने का संदेह है
  • निरीक्षण के बाद अगर जरूरी हुआ, तो मरम्मत की जाएगी
विज्ञापन
मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) अपनी 3 कारों में खराबी के चलते उन्‍हें रिकॉल कर रही है। ये 3 कारें हैं- वैगन आर (Wagon R), सेलेरियो (Celerio) और इग्निस (Ignis) तीनों कारों की करीब 10 हजार यूनिटों को वापस बुलाया जा रहा है। इन कारों के रियर ब्रेक असेंबली पिन में संभावित डिफेक्‍ट के कारण कारों को रिकॉल किया जा रहा है। कंपनी ने बताया है कि 3 अगस्त 2022 से 1 सितंबर 2022 के बीच तैयार हुई गाड़‍ियों की 9,925 यूनिट्स को रिकॉल किया गया है। कंपनी इससे पहले भी अपनी कारों को रिकॉल कर चुकी है। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, एक बयान में कंपनी ने कहा है, उनकी तीन हैचबैक कारों के रियर ब्रेक असेंबली पिन पार्ट में खराबी आने का संदेह है। इस खराबी की वजह से कार चलाते समय काफी आवाज होती है। लंबे समय में कार के ब्रेक्स की परफॉर्मेंस में कमी आ सकती है। कंपनी ने कहा है कि ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और एहतियात के तौर पर कंपनी ने संदिग्ध वाहनों को वापस बुलाने और खराब पार्ट को बदलने का फैसला किया है। मारुति सुजुकी संभावित रूप से प्रभावित होने वाले वीकल्‍स के मालिकों से संपर्क करेगी। निरीक्षण के बाद अगर जरूरी हुआ, तो मरम्मत की जाएगी।

ऐसा पहली बार नहीं है जब मारुति सुजुकी ने अपनी गाड़‍ियों को रिकॉल किया है। इससे पहले, 5002 सुपर कैरी, 166 डिजायर टूर एस, 19731 ईको, 181754 सियाज आदि को रिकॉल किया गया है। वैगन आर और सेलेरियो देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली मारुति सुजुकी हैचबैक में शामिल हैं। वैगन आर की एक्‍स शोरूम कीमत फिलहाल 5.47 लाख रुपये से 7.20 लाख रुपये है, जबकि सेलेरियो की एक्‍स शोरूम कीमत 5.25 लाख रुपये से 7 लाख रुपये के बीच है। बात करें इग्निस की, तो इसकी शुरुआत 5.35 लाख रुपये के बेस प्राइस होती है। 

कंपनी के बिजनेस की बात करें, तो मारुति सुजुकी इंडिया का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में चार गुना से अधिक बढ़ गया है। यह 2,112.5 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, सितंबर तिमाही में कंपनी की कुल परिचालन आय 29,942.5 करोड़ रुपये हो गई है। एक साल पहले यह 20,550.9 करोड़ रुपये थी। मारुति सुजुकी ने दूसरी तिमाही के दौरान कुल 5,17,395 गाड़ियों की बिक्री की है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »