Passport खो जाए तो क्या करें? जानें नया पासपोर्ट बनवाने का पूरा तरीका

पासपोर्ट खो गया है? जानें पुलिस शिकायत, Passport Re-issue, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और नया पासपोर्ट बनवाने का पूरा तरीका।

Passport खो जाए तो क्या करें? जानें नया पासपोर्ट बनवाने का पूरा तरीका

Photo Credit: Unsplash/ Global Residence Index

Passport खोने पर नया पासपोर्ट बनवाने का पूरी प्रोसेस

ख़ास बातें
  • Passport खोने पर तुरंत पुलिस में शिकायत करें
  • नया Passport Re-issue के जरिए जारी होता है
  • Passport Seva पोर्टल से ऑनलाइन करें आवेदन
विज्ञापन

विदेश यात्रा हो या किसी जरूरी काम के लिए पहचान पत्र, Passport सबसे अहम डॉक्यूमेंट्स में से एक है। लेकिन अगर आपका Passport खो जाए या चोरी हो जाए, तो घबराने की बजाय तुरंत सही कदम उठाना जरूरी है। अच्छी बात यह है कि भारत सरकार ऐसे मामलों में नया Passport जारी करती है। हालांकि, इसके लिए Duplicate Passport नहीं मिलता, बल्कि Re-issue के तहत नया Passport जारी किया जाता है। अगर आपका Passport खो गया है या बाद में मिल गया है, तो यहां जानें आपको क्या करना चाहिए।

Passport खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?

जैसे ही आपको पता चले कि Passport खो गया है या चोरी हो गया है, सबसे पहले नजदीकी पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराएं। FIR या Police Complaint Report (PCR) की कॉपी संभालकर रखें, क्योंकि Re-issue के दौरान इसकी जरूरत पड़ सकती है। इसके बाद Passport Seva पोर्टल पर जाकर नए Passport के लिए आवेदन करना होगा।

नया Passport कैसे बनवाएं?

Passport खोने की स्थिति में आपको Fresh Passport के लिए नहीं, बल्कि Re-issue of Passport के लिए आवेदन करना होगा। Passport Seva पोर्टल पर लॉगिन करें और Apply for Fresh Passport/Re-issue of Passport ऑप्शन चुनें। यहां कारण में Lost Passport या Lost/Stolen Passport से जुड़ा ऑप्शन चुनकर आवेदन पूरा करें। आवेदन जमा करने के बाद फीस भरें और पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) या पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (POPSK) में अपॉइंटमेंट बुक करें।

कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स लग सकते हैं?

Re-issue के दौरान मांगे जाने वाले दस्तावेज मामले के अनुसार अलग हो सकते हैं। आमतौर पर पहचान और पते का प्रमाण, जन्म तिथि का प्रमाण, पुलिस कंप्लेंट/FIR की कॉपी (यदि लागू हो) और आवेदन के दौरान मांगे गए अन्य दस्तावेज जमा करने होते हैं। पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर आपके केस के हिसाब से जरूरी डॉक्यूमेंट्स की जानकारी दिखाई जाती है।

अगर खोया हुआ Passport बाद में मिल जाए तो?

अगर आपने अभी Re-issue के लिए आवेदन नहीं किया है और Passport मिल जाता है, तो पहले उसकी स्थिति जांच लें। अगर Passport सुरक्षित है और वैध है, तो उसका इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन अगर आपने Re-issue का प्रोसेस शुरू कर दिया है या नया Passport जारी हो चुका है, तो पुराने Passport का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। Re-issued Passport का नया पासपोर्ट नंबर होता है और वही वैध माना जाता है। डुप्लिकेट पासपोर्ट जारी नहीं किया जाता।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 11S में मिल सकती है 8000mAh बैटरी, 2K डिस्प्ले, फीचर्स लीक
  2. Apple के फोल्डेबल आईफोन की जल्द शुरू हो सकती है मैन्युफैक्चरिंग, सितंबर में लॉन्च की तैयारी
  3. कंक्रीट पर गिरने पर भी नहीं टूटेगा डिस्प्ले! इस नए फोन ने पास किए हैं मजबूती के 23 टेस्ट
  4. Samsung Galaxy S27 सीरीज में होगी Galaxy S27 Pro की एंट्री! जानें क्या होगा फोन में खास
  5. iPhone पर किसी कॉल को होल्ड पर कैसे रखें, ये है आसान तरीका
  6. Redmi K90 Ultra में होगी 8,550mAh की बैटरी, गेमिंग में दमदार परफॉर्मेंस का दावा
  7. Passport खो जाए तो क्या करें? जानें नया पासपोर्ट बनवाने का पूरा तरीका
  8. 209 किमी रेंज के साथ Monarc Tracer इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, फ्री मिल रहा हेलमेट!
  9. Motorola Edge 70 Pro+ vs iQOO 15R vs Nothing Phone 3: जानें 50 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  10. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »