iQOO Neo 11S में मिल सकती है 8000mAh बैटरी, 2K डिस्प्ले, फीचर्स लीक

iQOO Neo 11S में 2K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले आने की बात कही गई है।

iQOO Neo 11S में मिल सकती है 8000mAh बैटरी, 2K डिस्प्ले, फीचर्स लीक

iQOO Neo 11S का लॉन्च जुलाई में देखने को मिल सकता है, फोन iQOO Neo 11 का निचला वर्जन हो सकता है।

ख़ास बातें
  • फोन में 8000mAh तक बैटरी देखने को मिल सकती है।
  • धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग देखने को मिल सकती है।
  • यह फोन MediaTek के अंडरक्लॉक्ड प्रोसेसर से लैस हो सकता है।
विज्ञापन

iQOO Neo 11S कंपनी का अगला स्मार्टफोन होगा जिसके लॉन्च से पहले मुख्य स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। फोन चीनी मार्केट में जल्द ही पेश किया जा सकता है। बहुत संभावना है कि अगले महीने इसका लॉन्च देखने को मिल सकता है। iQOO Neo 11S एक ऐसा फोन होगा जो फ्लैगशिप लेवल के फीचर्स अफॉर्डेबल दाम में दे सकता है। फोन में मीडियाटेक का दमदार चिपसेट बताया गया है। इसी के साथ इसके कई और आकर्षक फीचर्स का खुलासा किया गया है जिसमें डिस्प्ले भी शामिल है। आइए फोन के लॉन्च से पहले एक नजर डालते हैं इसके बारे में अभी तक आईं अहम बातों पर। 

iQOO Neo 11S का लॉन्च जुलाई में देखने को मिल सकता है। फोन के मुख्य स्पेसिफिकेशंस का खुलासा (via) चीन के जाने माने लीकर द्वारा किया गया है। टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन की मानें तो iQOO Neo 11S में फ्लैगशिप लेवल के स्पेसिफिकेशंस आने की संभावना है। यह फोन MediaTek के अंडरक्लॉक्ड प्रोसेसर से लैस हो सकता है। बहुत संभावना है कि यह MediaTek Dimensity 9500s से लैस होगा। फोन में धांसू डिस्प्ले फीचर्स बताए हैं। 

iQOO Neo 11S में 2K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले आने की बात कही गई है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगा। इसके अलावा इसकी बैटरी के बारे में भी बड़ा दावा किया गया है। टिप्स्टर ने कहा है कि फोन में 8000mAh तक बैटरी देखने को मिल सकती है। फोन में सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर बताया गया है। इसके साथ ही इस फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग देखने को मिल सकती है। 

iQOO Neo 11 का ही निचला वर्जन इसे कहा जा सकता है। iQOO Neo 11 की सबसे बड़ी खासियत इसमें मौजूद गेमिंग-सेंट्रिक हार्डवेयर है। स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस किया गया है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 2K पैनल मिलता है और फोन 7500mAh बैटरी के साथ आता है, जो 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन थर्मल कंट्रोल के लिए 8K वेंपर चेंबर कूलिंग सिस्टम से लैस आता है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP (OIS के साथ) मेन सेंसर और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.82 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 ऐलीट
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता7500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  2. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  6. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  2. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  3. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  4. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  5. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  6. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  7. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  8. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  9. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  10. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »