LinkedIn से बाहर होंगे 700 से ज्यादा वर्कर्स, चीन में ऐप बंद करेगी कंपनी

अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी Microsoft के मालिकाना हक वाली प्रोफेशनल नेटवर्किंग साइट LinkedIn के पास लगभग 20,000 वर्कर्स हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 मई 2023 19:40 IST
ख़ास बातें
  • LinkedIn के पास लगभग 20,000 वर्कर्स हैं
  • कंपनी ने बताया है कि वह 716 जॉब्स कम करेगी
  • Microsoft ने भी हजारों वर्कर्स की छंटनी करने की योजना बनाई है

कंपनी ने सेल्स, ऑपरेशंस और सपोर्ट टीमों में कटौती करने का यह फैसला किया है

दुनिया भर में लोकप्रिय प्रोफेशनल नेटवर्किंग साइट LinkedIn में भी वर्कर्स को बाहर किया जा रहा है। सॉफ्टवेयर कंपनी Microsoft के मालिकाना हक वाली LinkedIn के पास लगभग 20,000 वर्कर्स हैं और पिछले वर्ष प्रत्येक तिमाही में इसके रेवेन्यू में बढ़ोतरी हुई है। इसने चीन में अपना ऐप भी बंद करने की घोषणा की है। 

लिंक्डइन ने बताया है कि वह 716 जॉब्स कम करेगी। लिंक्डइन के CEO, Ryan Roslansky ने एंप्लॉयीज को एक लेटर में बताया है कि सेल्स, ऑपरेशंस और सपोर्ट टीमों में कटौती करने का यह फैसला कंपनी के कामकाज को संतुलित बनाने के लिए किया गया है। इससे कंपनी को गैर जरूरी लेयर्स को हटाने के साथ ही जल्द फैसले करने में भी मदद मिलेगी। कंपनी ने बताया कि चीन में ऐप को बंद किया जा रहा है। लगभग दो वर्ष पहले लिंक्डइन ने चुनौतीपूर्ण स्थितियों का कारण बताकर चीन से बाहर निकलने का फैसला किया था। कंपनी ने बताया कि उसके ऐप को कड़े कॉम्पिटिशन का सामना करना पड़ रहा था। इसके अलावा मैक्रोइकोनॉमिक चुनौतियों से भी मुश्किल हो रही थी। इसके मद्देनजर ऐप को बंद करने का फैसला किया गया है। 

कंपनी ने बताया कि उसकी चीन में मौजूदगी होगी और वह चीन में ऑपरेट करने वाली कंपनियों को अपने टैलेंट और मार्केटिंग सॉल्यूशंस के जरिए मदद करने पर फोकस करेगी। इस वर्ष की शुरुआत में Microsoft ने भी हजारों वर्कर्स की छंटनी का फैसला किया था। कंपनी की योजना अपनी वर्कफोर्स को लगभग 5 प्रतिशत कम करने की है। माइक्रोसॉफ्ट से लगभग 11,000 वर्कर्स को बाहर किया जा सकता है। इसमें इंजीनियरिंग और ह्युमन रिसोर्सेज डिविजंस पर अधिक असर होगा। 

Reuters की रिपोर्ट में बताया गया था कि कंपनी पर अपनी क्लाउड यूनिट Azure के ग्रोथ रेट को बरकरार रखने का प्रेशर है। पिछली कुछ तिमाहियों से मंदी के कारण पर्सनल कंप्यूटर्स के मार्केट को नुकसान हुआ है और इससे माइक्रोसॉफ्ट के विंडोज और डिवाइसेज की बिक्री पर असर पड़ा है। माइक्रोसॉफ्ट पिछली तिमाही के रिजल्ट्स की 24 जनवरी को घोषणा करेगी। कंपनी के पास पिछले वर्ष जून तिमाही के अंत में लगभग 2,21,000 वर्कर्स थे। इनमें से लगभग 1,22,000 अमेरिका और बाकी अन्य देशों में थे। इससे पहले Amazon और सोशल मीडिया साइट फेसबुक को चलाने वाली Meta ने भी बड़ी संख्या में वर्कर्स की छंटनी की थी। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर का कंट्रोल हासिल करने के बाद बिलिनेयर एलन मस्क ने कंपनी के आधे स्टाफ को हटा दिया था। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.