• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Jio Payments Bank नया अकाउंट खोलने वालों को दे रहा है Rs 5,000 के रिवॉर्ड्स, लेकिन सीमित समय के लिए...

Jio Payments Bank नया अकाउंट खोलने वालों को दे रहा है Rs 5,000 के रिवॉर्ड्स, लेकिन सीमित समय के लिए...

Jio के मुताबिक, ग्राहक Jio Payments Bank के लिए पांच मिनट से भी कम समय में अपना अकाउंट खोल सकते हैं।

Jio Payments Bank नया अकाउंट खोलने वालों को दे रहा है Rs 5,000 के रिवॉर्ड्स, लेकिन सीमित समय के लिए...
ख़ास बातें
  • 25 दिसंबर से 31 दिसंबर, 2024 के बीच नए यूजर्स को मिलेंगे बेनिफिट्स
  • Jio Payments Bank में नया सेविंग अकाउंट खोलने पर 5,000 रुपये के रिवॉर्ड
  • इनमें McDonald's, EaseMyTrip, Max Fashion जैसे ब्रांड्स के कूपन शामिल हैं
विज्ञापन
Jio Payments Bank सीमित समय के लिए नया सेविंग्स अकाउंट खोलने वाले ग्राहकों को 5,000 रुपये कीमत के फेस्टिव रिवॉर्ड की पेशकश कर रहा है। रिवॉर्ड्स में McDonald's, EaseMyTrip और Max Fashion जैसे ब्रांडों के कूपन शामिल हैं। अकाउंट खोलने का प्रोसेस कंपनी के अनुसार फास्ट है, जिसमें पांच मिनट से भी कम समय लगता है। कंपनी का कहना है कि अकाउंट खोलना बिल्कुल फ्री है। इसके लिए किसी Jio नंबर की आवश्यकता नहीं है और निष्क्रियता के लिए कोई फाइन नहीं लिया जाता है। Jio ने इसी साल मई में Jio Finance ऐप  का बीटा वर्जन लॉन्‍च किया था। कंपनी ने बताया था कि वह अपने ऐप के जरिए लोगों को UPI, डिजिटल बैंकिंग और म्यूचुअल फंड्स और लोन जैसी सुविधाएं ऑफर करेगी। 

Jio Payments Bank  25 दिसंबर से 31 दिसंबर, 2024 के बीच नया सेविंग्स अकाउंट खोलने वाले ग्राहकों को 5,000 रुपये की कीमत के फेस्टिव रिवॉर्ड्स ऑफर कर रहा है। कंपनी ने बताया है कि ये रिवॉर्ड्स McDonald's, EaseMyTrip और Max Fashion जैसे ब्रांड्स के कूपन हैं।
 

कंपनी के मुताबिक, ग्राहक Jio Payments Bank के लिए पांच मिनट से भी कम समय में अपना अकाउंट खोल सकते हैं। इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना होगा, जैसे अकाउंट खोलने वाले व्यक्ति की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और वह भारतीय निवासी होना चाहिए।

सेविंग्स अकाउंट खोलने के लिए आधार कार्ड, PAN या कोई अन्य वैध आईडी होनी चाहिए। इसके लिए जियो नंबर की आवश्यक्ता नहीं है, जिसका मतलब है कि आप Airtel, Vi, BSNL जैसे अन्य ऑपरेटर्स द्वारा जारी मोबाइल नंबर के जरिए भी खुद को रजिस्टर कर सकते हैं। Jio के मुताबिक, वर्तमान में अकाउंट खोलने पर कोई फीस नहीं है। यदि किसी कारणवश अकाउंट इनएक्टिव रहता है, तो उसपर भी कोई चार्ज नहीं लगेगा। बैंक के अनुसार, जैसे ही अकाउंट खोला जाएगा, ग्राहकों को एक Jio UPI हैंडल प्राप्त होगा।

Jio पेमेंट बैंक के सेविंग्स अकाउंट के जरिए यूजर्स पैसे ट्रांसफर करना या शॉपिंग करने जैसे काम कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Jio Payments Bank, Jio Payments Bank Offers
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
  2. Apple के लिए बड़ा मार्केट बना भारत, iPhone की जोरदार डिमांड 
  3. Xiaomi Civi 6, Civi 6 Pro में हो सकता है 1.5K डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा
  4. IPL 2026 के मजे ₹500 से कम में! ये हैं Jio, Airtel और Vi के बेस्ट रिचार्ज प्लान
  5. अब 100 शहरों में मिनटों में डिलीवरी करेगा Amazon!
  6. मोबाइल पर बजेगी खतरे की घंटी! सरकार की बड़ी तैयारी, जानें क्या है NDMA का अलर्ट
  7. Amazon Great Summer Sale 2026: 8 मई से आ रही Amazon की बड़ी सेल, Samsung, Asus, Boat जैसे ब्रांड्स पर धांसू ऑफर्स
  8. सैमसंग ने पहली तिमाही में बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, मेमोरी चिप की जोरदार डिमांड 
  9. अब Netflix दिखाएगा Reels जैसे वीडियो, नया फीचर बदल देगा देखने का तरीका!
  10. स्मार्टफोन, टैबलेट, DRAM होंगे और ज्यादा महंगे! 2027 में बुरी स्थिति का अनुमान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »